दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में हादसा: परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, 10 घायल…मची अफरा-तफरी

Dantewada Breaking News: मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी गाड़ी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गाटम गांव के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
less than 1 minute read
Accident in the vehicle of villagers going to BJP's Parivartan Yatra
दंतेवाड़ा में हादसा: परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी

CG Breaking News: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में चुनाव हैं। जिसे लेकर दिग्गज नेताओं के दौरे अब भी जारी हैं। इसी बीच जिले में आज चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुभारंभ होने वाला है। लोग यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। इसी बीच (Road Accident In Dantewada) एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां ग्रामीणों से भरी गाड़ी पलटने से 10 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया हैं।

Accident in Dantewada: जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी गाड़ी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गाटम गांव के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 10 ग्रामीण घायल हो गए। इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 ग्रामीणों की हालत गंभीर हैं। फिलहाल किस वजह से गाड़ी पलटी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस (Bigg Breaking News) टीम इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हैं।

Published on:
12 Sept 2023 04:24 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार