दंतेवाड़ा

इन 10 प्वाइंट्स में जानिये दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बारे में

Assembly By Poll: 2018 के विधानसभा चुनाव में देवती कर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी के भीमा मंडावी ने उन्हें हराया था। अब कांग्रेस ने पुनः देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है

less than 1 minute read
इन 10 प्वाइंट्स में जानिये दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बारे में
इन 10 प्वाइंट्स में जानिये दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बारे में

दंतेवाड़ा. Assembly By Poll: देवती कर्मा महेंद्र कर्मा की पत्नी है। महेंद्र कर्मा सलवा जुडूम के संस्थापक सदस्य थे। 2013 में झीरम घाटी हमले में वो शहीद हो गए थे। जिसके बाद 2013 विधानसभा में कांग्रेस ने देवती कर्मा को दंतेवाड़ा से प्रत्याशी बनाया था।

कर्मा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी को 59 हजार वोटों से हराया था। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में देवती कर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी के भीमा मंडावी ने उन्हें हराया था। अब कांग्रेस ने पुनः देवती कर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

1-कांग्रेस ने देवकी कर्मा को विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया।

2-करोड़पति है दंतेवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी देवकी कर्मा।

3-2018 में भीमा मंडावी से 2100 वोटों से हार चुकीं है देवकी कर्मा।

4-देवती के पति महेंद्र कर्मा 2013 में झीरम घाटी हमले में शहीद हो गए थे।

5-महेंद्र कर्मा सलवा जुडूम के संस्थापक सदस्य थे।

6-देवती कर्मा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी को 59 हजार वोटों से हराया था।

7-इनके पास कुल 5,634,249 रुपये की चल और 87,936,639 रुपये की अचल संपत्ति है।

8-नक्सली हमले में मारे गए भीमा मंडावी की पत्नी से हो सकता है मुकाबला।

9-दोनों ही परिवार और पार्टी नक्सली मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरती नजर आएगी।

10-विधानसभा में उनके बेटे छविंद्र कर्मा ने समाजवादी पार्टी से उनके खिलाफ लड़ा था चुनाव।

Published on:
30 Aug 2019 05:13 pm