दंतेवाड़ा

नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात… जापान से आए डंपरों में डीजल छिड़ककर लगाई आग

Dantewada News : बैलाडिला के डिपाजिट 14 में सुबह जापान से आए हुए चार डंपर को विधिवत पूजा पाठ कर प्रोजेक्ट के हवाले किया गया था।
2 min read
जापान से आए डंपरों में डीजल छिड़ककर लगाई आग
जापान से आए डंपरों में डीजल छिड़ककर लगाई आग

किरंदुल। Dantewada News : बैलाडिला के डिपाजिट 14 में सुबह जापान से आए हुए चार डंपर को विधिवत पूजा पाठ कर प्रोजेक्ट के हवाले किया गया था। इन डंपर का उपयोग होने के पहले ही चंद घंटे बाद इनमें से एक डंपर पर नक्सलियों ने आग लगा दी। आग से उसका केबिन पूरी तरह से जल गया था। आग की लपट उठते देख सीआईएसएफ की टीम वहां पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाया।


इनमें से प्रत्येक डँपर की कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इन डंपर की डंपग केपेसिटी सौ टन है। इन भारी भरकम डंपर का उपयोग डिपाजिट 14 नंबर के वेस्ट डंप माइनिंग एरिया में किया जाना है। बताया जा रहा है कि ब बैलाडीला पहाडिय़ों के तराई क्षेत्र से बड़ी संख्या में नक्सली शाम 4.30 बजे खदान क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद डीजल छिडक़कर इन नए डम्पर में आग लगा दी। आग से डम्फर का कैबिन बुरी तरह से जल गया है। 100 टन के कोमस्तु एक डम्फर की कीमत 4 करोड़ 64 लाख है। इसके केबिन जलने से ही करीब पचास लाख का नुकसान होने की जानकारी अधिकारियेां ने दी है।

सीआईएसएफ का सूचना तंत्र विफल

एनएमडीसी परियोजना की लौह अयस्क की खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ के जिम्मे है । जिसके पीछे एनएमडीसी करोडो रुपए खर्च करती है ताकि नक्सली कुछ नुकसान ना कर सकें । खदानों के चारो और सीआईएसएफ के वाच टावर और बुलेट प्रूफ कैम्प है । इन टावर में बैठ कर वे खदान के किसी भी कोने पर नजर रखते हैँ। जाहिर है कि उनके इंटेलिजेंस फेलुअर का फायदा नक्सलियों ने उठाया है। वे बेखौफ वारदात को अंजाम देकर वहां से सुरक्षित निकल गए ।

Published on:
11 Nov 2023 12:40 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार