दंतेवाड़ा

CG News: टंकी में डूबकर 9वीं कक्षा के छात्र की मौत, फुटबॉल ग्राउंड से दोस्तों के साथ हो गया था गायब…

CG News: एनएमडीसी क्षेत्र के 15 टंकी इलाके में पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन जाती है। जिसमें एक 9वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2025, 3:35 PM IST
CG News

CG News: किरंदुल के लक्ष्मणपुर कैंप निवासी 16 वर्षीय मनीष ठाकुर, जो 9वीं कक्षा का छात्र था, की डूबने से मौत हो गई। उसका शव दो दिनों की तलाश के बाद 20 जनवरी को एनएमडीसी की 15 टंकी पहाड़ियों के नीचे पानी में मिला। घटना के बाद पूरे नगर में शोक की लहर है। 19 जनवरी को मनीष अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल ग्राउंड से गायब हो गया था।

CG News: नहाने के दौरान डूबा मनीष

परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 20 जनवरी को पुलिस ने जांच के दौरान मनीष के दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ की। तब उन्होंने बताया कि वे सभी 15 टंकी क्षेत्र में घूमने गए थे। वहां नहाने के दौरान मनीष पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। डर के कारण उन्होंने घटना की सूचना किसी को नहीं दी।

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद 15 टंकी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया और मनीष का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

एनएमडीसी क्षेत्र में पहले भी हादसे

CG News: एनएमडीसी क्षेत्र के 15 टंकी इलाके में पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन जाती है। इस क्षेत्र में खूबसूरत पहाड़ियां और झरने हैं, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। (chhattisgarh news) हालांकि, एनएमडीसी प्रशासन ने कई बार यहां न जाने की हिदायत दी है, लेकिन लोग इन निर्देशों को नजरअंदाज करते हैं।

मनीष की मौत से नगर में मातम का माहौल है। परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा उपाय और सख्त किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Updated on:
21 Jan 2025, 3:35 PM IST
Published on: