दंतेवाड़ा

CG Crime News: बीजेपी नेता को धमकाते हुए जवान ने लोड की राइफल, फिर जो हुआ… देखें वीडियो

CG Crime News: बीजेपी नेता को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 11:39 AM IST
CG News

Attempt to Murder BJP leader Video Viral: सुरक्षा में तैनात जवान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बिलाल खान के ऊपर जवान ने गोली चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान अपनी राइफल को लोड कर लहराते हुए बिलाल खान को उनके घर से बाहर निकलने आवाज लगा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

CG Crime News: भाजपा नेता के साथ अभद्रता

भाजपा पदाधिकारी बिलाल खान को सुरक्षा के लिए दो गार्ड दिए गए हैं। शनिवार सुबह सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक जवान नागेश टिंगे नशे कि हालत में ड्यूटी कर रहा था। कुछ देर बाद नागेश ने बिलाल खान पर अभद्रता से पेश आने लगा। बताया जा रहा है कि बिलाल जब घर के भीतर गए तो वह दरवाजे पर उन्हें बाहर निकालने ललकारता रहा। बिलाल ने इसकी सूचना थाना प्रभारी दी।

भोपालपटनम, जवान के रायफल लोड करते विडियो वायरल हुआ है। जब मामले को जानने पहुंचे तब जवान थाना प्रभारी के साथ भी अनबन हुई। घटना के बीच जवान को पकड़कर डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया। नशे की हालत में पाए जाने पर निलंबित किया गया। उसे तत्काल निलंबित किया गया।

डरा सहमा हुआ है परिवार

Attempt to Murder BJP leader Video Viral: इस बड़ी घटना के बाद बिलाल खान और उनका परिवार डरा सहमा हुआ है । इधर घटना के बाद भाजपा नेता बिलाल खान रायपुर निकल गए है उन्होंने उनके बड़े नेजों को इस घटना कि जानकारी दी है।

राजधानी जाकर गृहमंत्री से मुलाकात कर इस पूरी घटना कि जानकारी देंगे। बीजापुर जिले में नक्सल घटनाओ में भाजपा नेताओं कि टारगेट किलिंग के बाद शासन में भाजपा नेताओं को सुरक्षा में गार्ड तैनात किए गए हैं। बिलाल खान को भी थाने से दो जवान दिए गए है।

Updated on:
18 Aug 2024, 11:39 AM IST
Published on: