दंतेवाड़ा

CG News: किरंदुल नगरवासियों के लिए बड़ी सौगात, सभी वार्डों में 24 घंटे मिलेगा शुद्ध पेयजल

CG News: नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह योजना नगर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

less than 1 minute read
करोड़ों की पेयजल विस्तार योजना स्वीकृत (Photo source- Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चेतराम अटामी के विशेष प्रयासों से किरंदुल नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति विस्तार योजना की सौगात मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 9 अगस्त 2025 को स्वीकृत इस योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये की राशि मंजूर की गई है। इससे नगर के सभी वार्डों में 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

योजना का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड और सार्वजनिक स्थल तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, जिससे नगरवासी जल संकट से मुक्त हो सकें। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह योजना नगर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस सौगात से नगरवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने राज्य सरकार एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

CG Vidhansabha: विधानसभा में उठा केमिकलयुक्त पानी का मुद्दा, उपमुख्यमंत्री ने दिया जवाब

CG News: मुख्य स्वीकृत कार्य

पाइपलाइन विस्तार, मरम्मत एवं रखरखाव हेतु 210.28 लाख रुपए।

डस्टबिन क्रय (हरा-नीला, क्षमता 15,940 नग) हेतु 39.85 लाख रुपए।

नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन एवं सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु 2.95 लाख रुपए।

कुल 335.94 लाख रुपए में से 332.98 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

ये भी पढ़ें

Amrit Mission 2.0: सुकमा को 86.2 करोड़ की मिली सौगात, जल्द शुरू होगा अमृत मिशन योजना 2.0 का कार्य
Published on:
21 Aug 2025 03:06 pm
Also Read
View All