दंतेवाड़ा

CG News: आंदोलन का सिलसिला जारी, सचिवों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों का कामकाज ठप

CG News: यह पंचायत सचिवों के साथ छल है और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष पीलू डेगल ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर सचिवों के साथ धोखा किया है।
less than 1 minute read
CG News: आंदोलन का सिलसिला जारी, सचिवों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों का कामकाज ठप

CG News: नियमितीकरण एवं अपनी सेवा के शासकीयकरण की मांग को लेकर जिले के समस्त पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 17 मार्च 2025 को राजधानी में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के बाद जिले में ब्लॉक व जिला स्तर पर आंदोलन का सिलसिला जारी है। हड़ताल के चौथे दिन गुरुवार को जिला मुख्यालय में सचिवों ने धरना दिया।

CG News: साल बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट नहीं आई

इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष भरत हपका ने कहा कि सरकार बनने से पहले मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण व नियमितीकरण की बात कही गई थी। लेकिन डेढ़ साल बीतने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया। सरकार ने कमेटी गठित कर एक माह में रिपोर्ट पेश करने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट नहीं आई।

यह पंचायत सचिवों के साथ छल है और जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष पीलू डेगल ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर सचिवों के साथ धोखा किया है। विधानसभा में विभागीय मंत्री के जवाब से यह स्पष्ट हो गया है। इसलिए इस बार सचिव किसी आश्वासन में नहीं आने वाले।

इस बार यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा

CG News: उप प्रांताध्यक्ष प्रियंका दीवान ने कहा कि सरकारी विभागों की योजनाओं को मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन करने वाले पंचायत सचिवों के साथ हमेशा अन्याय होता आया है। इस बार इस अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर मालती राणा, बोटीराम भास्कर, देवीचंद मंडावी, राजेश कुंजाम, समर सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

Updated on:
21 Mar 2025 03:03 pm
Published on:
21 Mar 2025 03:02 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार