
CG Theft News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में जिला मुख्यालय में ठंड सीजन में फिर से चोर एक्टिव हो गए हैं। चोरों ने फिर सूने मकान को निशाना बनाया है। सूने मकान से जेवरात व नकदी सहित 5 लाख रुपए का माल पर कर दिया। हालांकि पुलिस डॉग स्क्वायड, एफएसएल की मदद से जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड 18 रमन नगर में चोरों ने फिर धावा बोला। वार्ड 18 निवासी शिक्षक नंद कुमार कश्यप गुरुवार की सुबह 10 बजे घर को सूना छोड़कर परिवार सहित ससुराल गया था। शुक्रवार की सुबह परिवार सहित घर लौटा तो सामने की स्थिति देखकर सन्न रह गया। मेन गेट के सामने का कुंडी टूटा हुआ था। मकान अंदर घुसे तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। साथ ही बेडरूम का आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसके अलावा आलमारी का पूरा सामान बेड पर बिखरा पड़ा हुआ था।
वह तत्काल लॉकर चेक किया तो उसमें से जेवर सहित नगदी गायब थे। नंद कुमार ने बताया कि आलमारी में सोने का हार 2.50 तोला, दुल्हरी आधा तोला, सोने का लॉकेट, 3 से 4 पायल, झुमका, 10 जोड़ी बिछिया चांदी, 12 अंगूठी चांदी, नथ सोना, एक बड़ी अंगूठी चांदी, कमरबंद, बाजूबंद, मांगमोती सोना व 12 हजार नगदी सहित 5 लाख से अधिक का सामान चोरों ने पार कर दिया है। नंदन कुमार ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी सदलबल मौके पर पहुंचे।
पुलिस द्वारा घर के आसपास सीसी टीवी व मकान के आगे-पीछे जांच की जा रही है। नंद कुमार के घर में भी सीसी टीवी लगा हुआ है, लेकिन बंद कर चले गए थे। फिलहाल कही कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इसके अलावा चोर पूरी रात भर आराम से हर कमरे में जाकर आलमारी सहित अन्य चीज को ढूंढकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
जिला मुख्यालय में जेवरात व नगदी सहित 5 लाख रुपए की चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। शहर में रात्रि गश्त पर ग्रहण लग चुका है। इसलिए चोर रात में घुम रहे है। हालांकि लंबे समय के बाद चोरी की घटना शहर में हुई है। ठंड सीजन के बाद भी रात्रि में गश्त नहीं हो रही है। जिला मुख्यालय में ही चंदनिया पारा, नहरिया बाबा रोड, भाठापारा, बीडीएम मोहल्ला में आपको देर रात असामाजिक तत्व घूमते आसानी से मिल जाएंगे। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, इसी का असर है कि शहर में चोरी की घटनाएं हो रही है।
Updated on:
11 Jan 2025 03:30 pm
Published on:
11 Jan 2025 03:30 pm
