दंतेवाड़ा

CG News: विकासोन्मुखी बजट में महिलाओं पर विशेष फोकस, बेटियों को मिलेगा 1.50 लाख रुपए का संबल

CG News: राज्य सरकार के नए बजट को महिला सशक्तिकरण और विकासोन्मुखी बताया गया है। बजट में बेटियों को 1.50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

less than 1 minute read
महिलाओं पर विशेष फोकस (photo source- Patrika)

CG News: दंतेवाड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता ने राज्य सरकार के हालिया बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहितैषी और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि मिलने से बेटियों को आर्थिक संबल मिलेगा।

ये भी पढ़ें

CG Buduget 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान! महिलाओं को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 50% छूट

CG News: आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पायल गुप्ता ने कहा कि बजट में महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, बालिकाओं की शिक्षा और पोषण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उनके अनुसार यह बजट महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, शिक्षा संस्थानों के उन्नयन और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

इससे नगर के विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी तथा युवाओं के भविष्य को मजबूती मिलेगी। पायल गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह बजट समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CG News: ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे दंतेवाड़ा जिले की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। कौशल विकास योजनाओं को बढ़ावा, लघु उद्योगों के विस्तार और महिला उद्यमियों के लिए आसान ऋण व्यवस्था जैसे प्रावधानों को उन्होंने सराहनीय बताया।

Published on:
26 Feb 2026 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर