दंतेवाड़ा

Video: अपर कलेक्टर और पुलिस के जवान मिर्गी के मरीज को सुंघाने लगे जूता, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

बीते रविवार को दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। मंडप में नेता, अधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही एक दूल्हे बुधराम को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गया।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2020, 7:49 PM IST
अपर कलेक्टर और पुलिस के जवान मिर्गी के मरीज को सुंघाने लगे जुटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक
अपर कलेक्टर और पुलिस के जवान मिर्गी के मरीज को सुंघाने लगे जुटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मजाक

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास लबे समय से एक बहुत बड़ा मुद्दा रहा है।इसकी जद में मंत्री से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी तक हैं। टोन टोटके के चक्कर में कई लोग अपनी जान तक गवां चुके हैं। सरकार लोगों को अन्धविश्वास से दूर करने लिए लोगों को जागरूक भी करती रहती है। लेकिन सरकार की मंशा पर उसी के आला अधिकारी बट्टा लगा रहे है।

मामला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा का है। जहां अपर कलेक्टर सहित कई पुलिस के जवान का एक मिर्गी के मरीज को जूता सुंघाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। मंडप में नेता, अधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही एक दूल्हे बुधराम को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गया।

वहां मौजूद अधिकारी कर्मचारी उसे होश में लाने की कवायद में जुट गए लेकिन उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के बजाय जिला महिला बाल विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ठाकुर ने आनन-फानन में अपना जूता निकाला और इसे अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल को थमा दिया।अपर कलेक्टर अभिषेक ने भी इसका विरोध करने के बजाय दूल्हे को दूल्हे को सुंघाने लगे। हालांकि बाद में दूल्हे को होश आ गया।

आपको बता दें की मिर्गी के ज्यादातर मरीजों को थोड़े समय के बबाद अपने आपन होश आ जाता है लेकिन कई बार स्थिति गंभीर होने पर उनकी जान भी जा सकती है। इसीलिए उन्हें टोटकों के बजाय चिकत्सकीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।

Updated on:
6 Mar 2020, 7:49 PM IST
Published on: