दंतेवाड़ा

Dhan Kharidi: धान खरीदी से खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 280 बोरी अवैध धान

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरूआत हो रही है। इससे पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 280 बोरी अवैध धान जब्त किया है…
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2025, 5:47 PM IST
धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा! Fake खरीदी दिखाकर शासन को 28.52 लाख का नुकसान, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार(photo-patrika)
धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा! Fake खरीदी दिखाकर शासन को 28.52 लाख का नुकसान, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार(photo-patrika)

Dhan Kharidi: धान उपार्जन सीजन शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण पर नकेल कस दी है। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी गीदम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नकुलनार और गंजेनार क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। ( CG News ) कार्रवाई के दौरान कुल 280 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। गौरतलब है कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य 15 नवंबर से शुरू होना है।

Dhan Kharidi: टीम ने यहां की कार्रवाई

इससे पहले व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से धान की खरीद-बिक्री और भंडारण की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की। खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मे. पासवान ट्रेडर्स, नकुलनार के गोदाम से 250 बोरी धान और चंद्रपाल सिंह भदौरिया के गोदाम से 30 बोरी धान बिना वैध दस्तावेजों के पाए। जांच में कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल 280 बोरी धान जब्त कर लिया।

मे. विपिन ट्रेडर्स, गंजेनार में 30 क्विंटल और श्री विवेक सिंह, नकुलनार के गोदाम में 225 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया, जिसके लिए वैध बी-1 पंजी और कृषि उपज मंडी गीदम की पर्ची प्रस्तुत की गई। जांच में यह भंडारण नियमों के अनुरूप पाया गया।

अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं प्रशासन का सख्त संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी धान खरीदी सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध संग्रहण या फर्जी विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में कुआकोंडा तहसीलदार लीलाधर चंद्रा, नायब तहसीलदार केजाराम पटेल, मंडी उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव, तथा खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप, प्रमोद कुमार सोनवानी और सचिन कुमार शामिल रहे।

Updated on:
10 Nov 2025, 5:47 PM IST
Published on: