दंतेवाड़ा

बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाया, तीन साल बाद खुली हत्यारे पिता की पोल, अब हुआ गिरफ्तार

Father Killed daughter: एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी फिर मामले को गुमराह करने के लिए उसे रस्सी पर लटका दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को 31 दिसंबर 2022 को गुमड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2023, 2:11 PM IST
CRIME IN SURAT : दो हत्याएं, एक के पेट में चाकू घोंपा, दो गुटों में हिंसा
CRIME IN SURAT : दो हत्याएं, एक के पेट में चाकू घोंपा, दो गुटों में हिंसा

Father Killed daughter : दन्तेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी फिर मामले को गुमराह करने के लिए उसे रस्सी पर लटका दिया। इसका खुलासा तीन साल बाद हुआ जिसके बाद गीदम पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को 31 दिसंबर 2022 को गुमड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। जहां उसे अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला 2019 के अगस्त माह का बताया जा रहा है। प्रार्थी सोनधार नाग निवासी ठोठापारा ने 21 अगस्त 2019 को गीदम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी बेटी अंजू नाग उम्र 19 वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान मृतिका का गला दबाकर हत्या करना व फांसी में टांगना पाया गया था जिस पर पुलिस द्वारा 15 अक्टूबर 2019 को गीदम थाने में अपराध क्रमांक 93/2019 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एव अन्य संदेहियों से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नही चला था।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मृतिका के पिता सोनधर नाग द्वारा शराब के नशे में कुछ लोगो के सामने बेटी की हत्या कर फांसी में लटकाने वाली घटना का खुलासा कर दिया। यह सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, उसकी बेटी लगातार फोन में किसी से बात करती रहती थी जिसे लेकर अक्सर पिता व बेटी के बीच विवाद हुआ करता था। इसी तरह 20 अगस्त 2019 को भी विवाद हुआ जिस पर आरोपी पिता ने बेटी को अपने कमरे में बंद कर बालपेट गांव चला गया जब कुछ देर बाद वापस लौटा तो दोनो के बीच विवाद और बढ़ गया इस दौरान कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को मारकर रस्सी से लटका दिया। घटना के तीन साल बाद पुलिस ने 31 दिसंबर 2022 को आरोपी सोनधर नाग को गिरफ्तार कर लिया ।

Published on: