दंतेवाड़ा

Flood in Dantewada: दंतेवाड़ा में आई बाढ़, 8 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश… घर छोड़कर भागे लोग

Flood in CG: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में तेज मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। 8 घंटे तक लगातार बारिश होने से कई गांवों के घर में दो-दो फ़ीट तक पानी भर गया।
less than 1 minute read
Flood in CG

Flood in Chhattisgarh: मंगलवार की रात झमाझम बारिश ने नगर के वार्ड क्रमांक 9 रालापल्ली में बाढ़ ने विक्राल रूप ले लिया था। लोग घरों से उठकर बाहर आ गए थे। 8 घंटे तक हुई तेज मूसलाधार बारिश ने जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया । रालापल्ली के कई घरों में 2 फीट पानी घुस गया।

बर्तन व जरुरी सामान पानी में तैर रहे थे। तालाब का मेड टूटने की सूचना देते रहे लोग, कुछ ही देर में तालाब के मेड से पानी बहकर रालापल्ली के नाले के किनारे बसे लोगों के घरों में आ घुसा । सुबह 11 बजे के बाद धीरे- धीरे पानी उतरने लगा दोपहर तक लोगों को राहत मिली।

नए पुल निर्माण करने वार्डवासियों की मांग

हर साल त्रस्त वार्डवासियों ने नए पुल निर्माण की या छोटे तालाब को बंद करने प्रशासन से मांग कर रहे हैं। वार्डवासियों ने कहा हैं कि या जो नाले में बना छोटा पुल हैं उसे निकालकर बड़ा पुल बनाया जाए या फिर छोटे तालाब को पूरी तरह बंद कर समतलीकरण किया जाए।

Updated on:
18 Jul 2024 01:58 pm
Published on:
18 Jul 2024 01:58 pm
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना