दंतेवाड़ा

साहब बचाइए ! मेरी बहन से एक लड़का फोन पर अश्लील बातें कर परिवार को देता है धमकी…

युवती से फोन पर अश्लील बात की शिकायत के बाद भी युवक पकड़ से बाहर, थाने में आवेदन के चार दिन बाद भी नहीं हुई अब तक कोई कार्रवाई।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2018, 7:50 PM IST
साहब बचाइए ! मेरी बहन से एक लड़का फोन पर अश्लील बातें कर परिवार को देता है धमकी...
साहब बचाइए ! मेरी बहन से एक लड़का फोन पर अश्लील बातें कर परिवार को देता है धमकी...

इस सिरफिरे को नहीं है पुलिस से डर, दूसरों की मां-बहनों से करता है फोन पर अश्लील बातें...

दंतेवाड़ा . साहब ! एक लड़का मेरी बहन को बार-बार फोन कर परेशान कर रहा है। उससे अश्लील बातें करता है। जब बहन से फोन लेकर उससे हमने बात की, तो उसने खूब गाली-गलौच की। इस तरह के शब्दों से लिखा हुआ आवेदन तीन मार्च को कोतवाली थाने में एक युवक ने दिया। आवेदन को चार दिन बीत चुके हैं पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस सिरफिरे युवक की बातों से पूरा परिवार दहशत में है। इस सबंध में थाना प्रभारी को फोन लगाया, लेकिन उनका फोन नही लगा। इस वजह से उनका पक्ष नहीं आया।

फोन पर करता है अश्लील बातें
शहर की रहने वाली युवती कॉलेज की छात्रा है। उसके नंबर पर एक युवक बहुत दिनों से फोन कर परेशान करने में लगा हुआ है। परेशान होकर उसने अपने बड़े भाई को यह बात बताई। उसका भाई बोला, अब फोन आए तो बात कराना। थोड़ी ही देर में उस सिरफिरे युवक का फोन आया। छात्रा ने भाई को फोन दे दिया। उसने उसके साथ भी गाली-गलौच की।

युवक के दहशत में पूरा परिवार
पूरा परिवार उसकी बातों से बुरी तरह से परेशान हो गया तो कोतवाली थाने में आवेदन दिया। पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

दोबारा गए थाना फिर से गुहार
थाना में आवेदन देने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीडि़त बुधवार को एक बार फिर थाना पहुंचे। उन्होंने दोबारा से सिरफिरे युवक की शिकायत की। पीडि़त ने कहा युवक फोन पर धमकी देना और बहन से अश्लील बातें करना बंद नहीं कर रहा है।

Published on: