Kaushal Vikaas Yojana : कौशल विकास योजना 2024 के अंतर्गत युवा काउंसलिंग कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
Kaushal Vikaas Yojana : कौशल विकास योजना 2024 के अंतर्गत युवा काउंसलिंग कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इस योजना के तहत युवा वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स होम, अप्लाइंसेस (वाटर प्यूरीफायर मैकेनिक) इलेक्ट्रीशियन, टैक्सी ड्राइवर, सिलाई मशीन, ऑपरेटर डोमेस्टिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्यूटी पार्लर आदि के क्षेत्रों में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दिशा में समस्त विकासखंड के जनपद कार्यालय में गीदम में 11 जनवरी, कटेकल्याण 12 जनवरी, कुआकोण्डा 16 जनवरी, दंतेवाड़ा 18 जनवरी नगर पंचायत कार्यालय बारसूर 19 जनवरी, बड़े बचेली, किरंदुल 22 जनवरी कौशल विकास काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। ज्ञात हो कि कौशल विकास योजना से जिले के लाखों युवाओं को कार्यकुशल बनाना है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है।
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाये जाने हेतु तैयारियों के संबंध में कलेक्टर की अध्यक्षता में कल दिन गुरूवार को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में संबंधित अधिकारी कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें।