दंतेवाड़ा

दक्षिण बस्तर में नक्सलियों की आहट, IED विस्फोट में CRPF का एक जवान घायल

बड़े माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके के जंगल की ओर सीआरपीएफ, डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त टुकड़ी सर्चिंग करने निकली हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 8:48 PM IST
टोली के जवान इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए
टोली के जवान इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए

दंतेवाड़ा. जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम चिकपाल मुनगा के जंगल में सोमवार की सुबह बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग करने पार्टी निकली हुई थी। तभी सर्चिंग पर निकले जवानों की टोली के जवान इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार बड़े माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके के जंगल की ओर सीआरपीएफ , डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त टुकड़ी सर्चिंग करने निकली हुई थी। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ के एक जवान हेमंत के घायल होने की खबर मिली है।

Read More : Blast ! प्रेशर बम फटने से बाइक सवार पार्षद घायल, फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

साथी जवानों ने पहुंचाया हास्पिटल
कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल मुनगा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में घायल जवान को सर्चिंग पर साथ में निकले हुए साथी जवानों के द्वारा इलाज के लिए हास्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल जवान का इलाज जिला हास्पिटल में चल रहा है। अभी जवान की हालत को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इधर लगातार नक्सलियों के ऐसे वारदातों को देखकर नक्सलियों की आहट बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

Read More : मां-बाप के सर पर हो छत, इसलिए मासूम बच्ची पढ़ाई के साथ दिखा रही ऐसे करतब

विस्फोट के बाद मौके के लिए रवाना हुए अतिरिक्त जवान
इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना के तुरंत बाद ही घटनास्थल के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त टीम रवाना हो गई। जहां सर्चिंग किया जा रहा है। इन जवानों को इलाके की लगातार सर्चिंग करने व सतर्कता बरतने मौके पर भेजा गया है। ज्ञात हो कि लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद बड़े नक्सलियों के बौखलाए होने के कारण लगातार ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Read More : बस्तर दशहरा का अंतिम रस्म और 50 मिनट ही सजा यह दरबार, दो दरबारियों ने सुनाई व्यथा

पुलिस चला रही नक्सल विरोधी अभियान
जिले सहित धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सभी इलाकों में नक्सली विरोध अभियान चलाया जा रहा है। वहीं फिर भी बेखौफ होकर नक्सली ऐसी वारदातों को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। नक्सली जवानों व अन्य ग्रामीणों पर भी पीछे से वार कर अपनी कायरना हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस भी लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है।

Published on: