
CG Dantwada News : जिले के थाना मालेवाही घोटिया टी प्वाइन्ट के जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 किलो के आईईडी को 195 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा सुरक्षित डिफ्यूज कर दिया गया। (CG Breaking News) प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग अभियान के लिए निकली 195 बटालियन की डी कम्पनी एवं बी0डी0डी0एस के जवानों ने संयुक्त पार्टी इलाके में सर्चिंग अभियान हेतु निकली थी।
5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी हुआ बरामद
सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ। जिसे बी.डी.डी.एस टीम के द्वारा सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर मौके पर नष्ट कर दिया गया। (CG News Update) मौके पर राजीव कुमार कमाण्डेन्ट, विक्रम कुमार द्वितीय कमान अधिकारी , राजेश कुमार यादव द्वितीय कमान अधिकारी, जगदेव सिंह यादव उप कमाण्डेन्ट एवं निरीक्षक जनक साहू, थाना प्रभारी मालेवाही उपस्थित रहे।