दंतेवाड़ा

NH बना मौत का सफर, यमराज बनकर हाइवा ने दो युवकों की ले ली जान, एक घायल

हाइवा की चपेट में तीन युवक, थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना, मृतक कोड़ेनार पंचायत के मिरतुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, घायल अज्ञात।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2017, 11:37 PM IST
road accident
Road Accident in Dantewada

दंतेवाड़ा. गीदम थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर सोमवार को करीब शाम पांच बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य युवक के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। दंतेवाड़ा से गीदम की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा के पिछले पहिए के नीचे आ गए। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Read More : Road Accident : एक की मौत, चालक की पिटाई के बाद भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

पुलिस ने किया भीड़ पर काबू
ट्रक चालक और कं डक्टर हाइवा को छोड़ कर फरार हो गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू में किया। ट्रक चालक स्टार्ट हाइवा का हैंड बे्रक लगा कर फरार हो गया था। पुलिस ने हाइवा को बंद कर अपने कब्जे में लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पेस्टमार्टम के लिए भेजा।

घायल की हालत बेहद गंभीर
वही घायल को गीदम अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है उसकी भी हालत बेहद गंभीर है। उसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है। दोनों मृतक बस्तर जिले के कोड़ेनार के मिरतुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनका नाम पुलिस बघेल बेड़मा (29), शामू राम (30) बता रही है। इनकी पहचान जेब से मिले आईडेंटी कार्ड से हुई है।

Read More : नशे में धुत युवक खुद के शरीर पर मारता रहा ब्लेड, लहुलूहान हाल देखकर सहम उठेंगे आप

ठोस कदम उठाने नहीं दिखा रहे रूचि
घायल युवक का समाचार लिखे जाने तक नाम पता नहीं चला था। एक माह के भीतर गीदम थाना क्षेत्र में सड़क हादसे होने वाली ये पांचवी मौत है। सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी कोई ठोस कदम उठाने में न ही परिवहन विभाग रुचि दिखा रहा है और न ही पुलिस।

Published on: