दंतेवाड़ा

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र पर्व, तैयारियों को लेकर प्रशासन-समिति की हुई अहम बैठक

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का पर्व शुरू होगा, जिसके लिए प्रशासन और समिति की अहम बैठक हुई। जिसमें नवरात्र की तैयारियों को लेकर निर्णय लिए गए।
2 min read
Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024: मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा में 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संयुक्त जिला कार्यालय भवन में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दंतेवाड़ा एवं टेपल एस्टेट दंतेवाड़ा के सचिव की अध्यक्षता में हुई।

Shardiya Navratri 2024: आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी

बैठक में विधायक दंतेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा एवं गीदम के अध्यक्ष, मंदिर के प्रधान पुजारी, मंदिर समिति के सदस्य, मांझी, चालकी, बारह लंकवार, अधिकारीगण, और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस बैठक में किए गए (Shardiya Navratri 2024) निर्णयों के अनुसार, शारदीय नवरात्र पर्व के दौरान मांई दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे एक सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हो सके।

मंदिर की आमदनी और सुविधाएं

दान में प्राप्त चांदी के आभूषणों को गलाकर सिक्के बनाए जाएंगे, जिससे आमदनी बढ़ेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नई धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।

मंदिर की भूमि पर काबिजों से किराया वसूला जाएगा और रिक्त भूमि में आवश्यकतानुसार कापलेक्स का निर्माण किया जाएगा।

संग्रहालय में धार्मिक और पर्यटन स्थलों का चित्रण और विवरण किया जाएगा।

मांई जी मंदिर की आस्था का विस्तार करने के लिए प्रतिदिन आरती का लाईव प्रसारण किया जाएगा।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय- आवश्यक व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त टेंट और लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

नवरात्र पर्व के दौरान धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

मंदिर परिसर की साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

भण्डारे की व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को भोजन मिल सके।

सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

सामान्य दर्शन के अलावा नवरात्र पर्व और सामान्य दिनों में विशेष/व्हीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लेकर दर्शन व्यवस्था की जाएगी।

वाहन पार्किंग और बाजार स्थल की व्यवस्था की जाएगी।

Updated on:
07 Sept 2024 03:32 pm
Published on:
07 Sept 2024 03:32 pm