दंतेवाड़ा

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 16 जिलों में एक साथ होगी व्यापम परीक्षा, जानें शेड्यूल

Chhattisgarh Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ में 26 अप्रैल को व्यापम द्वारा उप निरीक्षक (एमबीएसआई-26) भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 जिलों में एक साथ किया जाएगा।

2 min read
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (photo source- Patrika)

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। Chhattisgarh Professional Examination Board द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक (एमबीएसआई-26) पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक प्रदेश के 16 जिलों में एक साथ होगी।

ये भी पढ़ें

महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई…

CG Vyapam Exam 2026: दंतेवाड़ा में 3913 परीक्षार्थी शामिल

Dantewada जिले में इस परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। यहां कुल 3913 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने प्रोफाइल लॉगिन के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

समय से पहले पहुंचना अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं—

  • अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा
  • देर से पहुंचने वालों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

यह व्यवस्था पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए लागू की गई है।

पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा में शामिल होने के लिए—

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)

ले जाना अनिवार्य है। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ड्रेस कोड का पालन जरूरी

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया है—

  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य
  • गहरे रंग के कपड़ों पर रोक
  • चप्पल पहनकर आने की सलाह
  • घड़ी, मोबाइल, पर्स, बेल्ट, आभूषण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित

इन केंद्रों में होगी परीक्षा

CG Vyapam Exam 2026: दंतेवाड़ा जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—

  • शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय
  • शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय
  • शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दंतेवाड़ा
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलइन सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
Published on:
24 Apr 2026 01:15 pm
Also Read
View All