दरभंगा

कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, बोले ‘नहीं किया जनता से किया कोई भी वादा पूरा’!

दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद अपने पार्टी विरोधी बयानों और कारनामों के लिए चर्चित रहे हैं। इन्हीं कारणों से वह पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं..
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 6:27 PM IST
mp  Kirti Azad and pm modi
mp Kirti Azad and pm modi

(दरभंगा): 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी बीजेपी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के नेता ही शीर्ष नेतृत्व पर लगातार सवाल उठा रहे है। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के बाद पार्टी के ही सांसद कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि आजाद इस समय निलंबित चल रहे है पर पीएम मोदी से जुडे उनके इस कथन के बाद बिहार में बीजेपी की स्थिति गड़बड़ा सकती है।


कहां गए पीएम मोदी के वादें

आजाद शुक्रवार को दरभंगा स्थित आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होेंने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस का भविष्य सुनहरा दिख रहा है। पीएम मोदी ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। दो करोड़ नौकरियां देने का प्रधानमंत्री ने वादा किया था, लेकिन ये नौकरियां आखिर कहां चली गईं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जनता से किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर उठाए सवाल

निलंबित भाजपा सांसद ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात सामान्य होने की बातें गृहमंत्री अक्सर करते रहते हैं, पर हालात हकीकत से ठीक उल्टे हैं। आजाद ने कहा कि भाजपा पूरी तरह आत्ममुग्ध हो गई है। देश की जनता अगले चुनावों में इन्हें दोबारा मौका नहीं देने वाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य उज्वल दिख रहा है।

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है आजाद

दरभंगा से भाजपा सासद अपने पार्टी विरोधी बयानों और कारनामों के लिए चर्चित रहे हैं। इन्हीं कारणों से आजाद पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं। अगले आम चुनावों में भाजपा दरभंगा से किसी और योग्य उम्मीदवार की तलाश में है।

Published on: