21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भाई से बात करती थी इसलिए मार डाला’, दरभंगा में पत्नी और 3 बच्चों का कत्ल करने वाले पति ने कबूला जुर्म

Darbhanga Family Murder: बिहार के दरभंगा में एक पति ने अपनी पत्नी और अपने तीन मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था और वह उससे चोरी-छिपे फोन पर बात करती थी, इसी बात से परेशान होकर उसने हत्या की। 

2 min read
Google source verification
Darbhanga Family Murder Case

घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस

Darbhanga Family Murder Case: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में महज अवैध संबंध के एक शक में एक हंसता -खेलता परिवार उजड़ गया। यहां एक पति ने भोर में गहरी नींद से जागी अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों के सिर पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पति ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

गद्दारी कर रही थी पत्नी

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी पति संजीत दास ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और वह पहले पंजाब में मजदूरी करता था, लेकिन एक महीने पहले ही वह अपनी पत्नी के कहने पर दरभंगा आया और यहाँ एक पोल्ट्री फार्म (मुर्गी फार्म) में रहकर काम की देखरेख करने लगा। आरोपी का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले 3 महीने से उसके साथ गद्दारी कर रही थी और उसके खाने में भी कुछ मिलाकर खिला रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

संजीत ने अपनी पत्नी फूल कुमारी दास पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'मेरी पत्नी का मेरे मौसेरे भाई विष्णु से अवैध संबंध था, जो पंजाब में मुर्गी फार्म में काम करता है। हालांकि मैंने कभी दोनों को साथ नहीं देखा, लेकिन गांव के लोग और पड़ोसी मुझे बताते थे कि मेरी गैर-मौजूदगी में वो विष्णु से छिपकर फोन पर बात करती है।'

लोहे के पाइप से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

संजीत ने कहा कि देर रात वह मुर्गियों को टीका लगाने के बाद करीब 3 बजे अपने कमरे में लौटा और सो गया। सुबह करीब 5 बजे जब वह उठा, तो उसकी पत्नी मुर्गियों को दाना-पानी देकर वापस लौटी थी। संजीत ने घर में रखे एक भारी लोहे के पाइप को उठाया और अचानक अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ 4 वार कर दिए। पत्नी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सनक में आकर संजीत ने अपने तीनों मासूम बच्चों के सिर पर भी उसी पाइप से हमला कर दिया।

वारदात के बाद खुद की भी जान लेना चाहता था संजीत,

संजीत ने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को बेरहमी से मारने के बाद उसे अहसास हुआ कि उसने क्या कर दिया है। वह खुद भी मरना चाहता था, इसलिए उसने उसी लोहे के पाइप से खुद के सिर पर भी जोरदार हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी संजीत ने रोते हुए पछतावा जाहिर किया और कहा, "मुझे अपने किए पर बेहद पछतावा है। मुझे अपनी पत्नी से नाराजगी थी, लेकिन मुझे अपने मासूम बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करता था और मैंने पहले कभी उन पर हाथ तक नहीं उठाया था।"

हर पहलू से जांच में जुटी स्पेशल टीम

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि मृतकों के शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान नहीं हैं, सभी के सिर पर लोहे के पाइप से वार किया गया है जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हुई। वहीं डीआईजी मनोज तिवारी ने घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एसएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो इस सामूहिक हत्याकांड के हर पहलू की गहराई से तफ्तीश कर रही है।