
दतिया। शहर में दिन दहाड़े अज्ञात बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। गल्ला व्यापारी के साथ लूट की वारदात के बाद शहर में हडक़ंप की स्थिति मच गई। जानकारी के अनुसार बडौनी थाना क्षेत्र के बडौनी गैस एजेंसी के पास व्यापारी राजेश इटोरिया अपनी बाइक से पैसे लेकर कहीं जा रहे थे तभी अज्ञात बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश आए और व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह घटना थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई, लेकिन फिर भी पुलिस समय पर पीडि़त के पास नहीं पहुंच सकी। व्यापारी ने जब अपना पैसों से भरा थैला नहीं दिया तो लूटेरों ने बन्दूक की बटो से उसके सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में उसकी जेब मे रखे पैसे लेकर वह मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त को अस्पताल भिजवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार कर लिया जाएगा
शहर में दिन दहाड़े अज्ञात बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के व्यापारी और लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।