दतिया

तीन घरों पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, चोरी कर ले गए सामान

थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंथरी में हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ तरीके से तीन घरों को निशाना बनाया।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 12:00 PM IST
crime, police, theief, weapons, datia news in hindi, mp news

दतिया/इंदरगढ़. थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंथरी में हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ तरीके से तीन घरों को निशाना बनाया। एक के बाद एक घरों में घुसे चोरों ने कटर से कुंदी काटी और घरों में घुसकर नगदी समेत जेवरात पार कर ले गए। पूर्व सरपंच से बदमाशों का सामना भी हो गया और यहां से वे माल ले जाने में असफल रहे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात दो से तीन बजे से बीच करीब आधा दर्जन बदमाश गांव में घुस आए।

सबसे पहले उन्होने सलीम खान के घर को निशाना बनाया। सलीम का परिवार छत पर सो रहा था। चोरों ने नीचे के कमरे की कुंदी कटर से काटी और उसमें रखा २० हजार नगद और करीब ६० हजार का सामान समेट ले गए। यहां से बदमाशों के हौसले बुलंद हुए और वे सीधे गांव के किसान जण्डेल सिंह जाट के घर जा पहुंचे। यह परिहार भी दूसरी मंजिल पर सो रहा है। चोरों ने नीचे के कमरे की कुंदी काटी और यहां रखा दो लाख नगद समेत पांच लाख के जेवरात और अन्य कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद चोरों ने गांव के पूर्व सरपंच रामप्रकाश शर्मा के घर को निशाना बनाया। यहां वे खंबे के सहारे छत पर चढ़े और चोरी का प्रयास किया। चोरों ने कमरे में से उठाकर बक्शी नीचे फेंका। इसकी आवाज से रामप्रकाश जाग गए और चोरों से उनका सामना हो गया। रामप्रकाश ने भागते हुएचोरों में से एक को लात मारी। वहीं घर में मौजूद रामप्रकाश के पुत्र आनंद शर्मा और भतीजा गिरीश शर्मा भी जाग गए उन्हें शक हुआकि बदमाश उनके पिता को उठा ले गए और उन्होने लायसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया।


बताया जा रहा है कि बदमाशों में से दो के पास बंदूकें थी। और वे रामप्रकाश के यहां लायसेंसी हथियारों की चोरी करने की नियत से घुसे थे। लेकिन वे न तो हथियार ले जा सके और न ही कोईसामान। पुलिस के मुताबिक इससे पूर्व बदमाशों का सामना हरीसिंह कुशवाहा से हुआ था। रात को जब उसने बदमाशों को टोका तो उन्होने लात-घूंसो से उसकी पिटाईकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: