दतिया

VIDEO : स्वास्थ कर्मियों पर ‘पतली कमरिया’ सॉन्ग का खुमार, ठुमके लगे तो सोशल मीडिया पर मची हाय-हाय…

- स्वास्थ कर्मियों पर 'पतली कमरिया' सॉन्ग का खुमार- गाने पर थिरकते नजर आए स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी- दतिया मेडिकल कॉलेज का है मामला- पहले भी ऐसी रील बनाने पर सस्पेंड हो चुके हैं कर्मचारी
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2023, 4:01 PM IST
News
VIDEO : स्वास्थ कर्मियों पर 'पतली कमरिया' सॉन्ग का खुमार, ठुमके लगे तो सोशल मीडिया पर मची हाय-हाय...

इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को 'पतली कमरिया' वाले गाने पर रील्स बनाकर अपलोड करने का जुनून सवार है। ट्रेंड में चल रहे इस गाने पर न सिर्फ यंगस्टर्स, बल्कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी वर्ग रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। खास बात तो ये है कि, इस गाने का जुनून स्कूल कॉलेज की क्लास रूम में स्टूडेंट्स को चढ़ा ही है, साथ ही सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी तक इस रील को बनाने में पीछे नहीं हट रहे हैं। हालांकि, नियमों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई तक हो रही है।

बावजूद इसके सरकारी कर्मचारी इस गाने पर थिरकने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाने पर ताजा वायरल वीडियो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सामने आया है। अब इसपर सोशल मीडिया पर हाय हाय मचने लगी है। लोगों की प्रतिक्रिया है कि, कर्मचारियों के इस तरह के रवैय्ये से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है। बता दें कि, हालिया सामने आया मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले के अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेज का है। जहां, मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय पतली कमरिया गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर मची हाय - हाय...

आपको बता दें कि, ये पहला मामला नहीं है जब सरकारी कर्मचारी ऐसे रील बनाकर विवादों में आए हैं। इससे पहले जिला चिकित्सालय के वार्ड बॉय के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर चिकित्सा विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की थी। एक बार फिर से स्वास्थ्य कर्मचारियों का गाने पर ठुमके लगाते वीडियो सामने आया है। अब देखना होगा स्वास्थ्य विभाग इन कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई करता है।

Published on: