दतिया

इस शख्स ने बचाई है एक हजार से अधिक सांपों की जान, जंगल में छोड़ा

बीस साल से पकड़ रहे हैं सांप    

less than 1 minute read
Sep 13, 2022
इस शख्स ने बचाई है एक हजार से अधिक सांपों की जान, जंगल में छोड़ा

इंदरगढ़(दतिया). निडरता एवं हुनर के चलते नगर का एक युवक अभी तक करीब एक हजार से अधिक सांपो को पकडकऱ उन्हें जंगल में छोड़ उनकी जान बचा चुका है। सांप पकडऩे का काम वह बीस सालों से कर रहा है। युवक को सांप पकडऩे के साथ-साथ चित्रकारी एवं पेंङ्क्षटग में भी महारथ हासिल है।

नगर के सेंवढ़ा रोड वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाला आला यादव अपनी बीस साल की उम्र से सांप पकडऩे का काम कर रहा है। वह अब तक करीब एक हजार से अधिक सांपो की जान बचा चुका है। वह सांपो को पकडकऱ जंगल में छोड़ देता है। आला यादव कोवरा, कोमन करेक्ट, रसल वाइजर जैसे अनेक प्रजातियों के सांपो को भी पकड़ चुका है। इस दौरान आला को तीन चार बार सांप काट भी चुके है। जिसका उन्होंने उपचार कराया है।

आला का कहना है कि अघर किसी को सांप काट ले तो झाड़ फूंक के चक्कर में न पडकऱ अस्पताल जाकर उपचार कराना चाहिए। वह अजगर सांप को भी पकड़ चुके है। इंदरगढ़ निवासी आला यादव बीस साल की उम्र से सांप पकड़ रहे है। सांपो को पकडऩा उन्हें उनकी निडरता ने सिखाया है। और अब वह सांपो को पकडऩे में माहिर हो चुके है। लोगों के घरों में जब भी सांप की सूचना उन्हें मिलती है तो वह सांप को पकडकऱ जंगल में छोड़ आते है।

गाय की सेवा में लगाते है शुल्क


आला का कहना है कि वह जहरीले सांप को पकडऩे की 1100 या 2100 रूपए शुल्क लेते है। और यह शुल्क का पैसा गायों की सेवा या फिर उपचार में खर्च किया जाता है। वह घायल गाय या सांप का भी उपचार कराते है। आला का कहना है कि यहां पर जहरीले सांपो की संख्या कम है।

Published on:
13 Sept 2022 11:42 pm
Also Read
View All