
@ दतिया.
विश्व विजेता विख्यात पहलवान गामा की पुण्यतिथि पर दतिया के एक युवा हरीश तिवारी ने एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इसे यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसे यू-ट्यूव पर रिलीज किया है। गामा का निधन 23 मई 1960 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था और वर्ष 1910 में उन्हें विश्व विजेता घोषित किया गया था। गामा विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए थे। उल्लेखनीय है कि गामा का जन्म 1878 में दतिया में हुआ था और उनका पूरा नाम गुलाम मोहम्मद था।
दतिया में उनकी ननिहाल थी और उनका लालन - पालन भी दतिया में हुआ था। बैसे तो दतिया में गामा को लेकर कई किस्से प्रचलित है लेकिन गामा की डैथ एनीवर्सरी पर हनुमान गढ़ी के पास रहने वाले दतिया के युवा हरीश तिवारी ने उन पर 20 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री बनाकर यू ट्यूब पर रिलीज की है। हरीश के अनुसार वह वर्ष 2016 से लगातार इस विषय पर काम कर रहे थे। चार साल की मेहनत के बाद वह गामा के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटा पाए।
इसके लिए उन्होने खुद एडीटिंग भी सीखी और कई अंग्रेजी लेखों को पढऩे के बाद उनका हिंदी में अनुवाद किया। हरीश का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री बनाने का उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि दतिया और गामा के बारे में पूरी दुनिया जानें। हरीश का शहर के लोगों से अनुरोध है कि वह यू ट्यूब पर जाकर इस स्टोरी को अधिक से अधिक सब्सक्राइब कर उनका उत्साह बढ़ाएं। बता दें कि हरीश इससे पहले भी स्वच्छ भारत सहित अन्य विषयों पर डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।