
Datia Crime: ससुराल आए युवक कामता प्रसाद कुशवाहा का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन (फोटो सोर्स- Patrika enhanced by Chatgpt)
5th Husband Suspicious Death: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेवढ़ा में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में निधन का मामला गरमा गया है। 40 वर्षीय कामता प्रसाद कुशवाहा की संदिग्ध अवस्था में अंगद कॉलोनी स्थित अपने ससुराल में मिले। कामता के पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर घटना में भूमिका होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए कामता के ससुराल वालो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिलहाल पत्नी की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। बुधवार सुबह कामता का अंतिम संस्कार उनके भिंड स्थित पैतृक गांव में किया गया।
पुलिस के अनुसार कामता प्रसाद निवासी ग्राम डमनापुरा, थाना रौन, जिला भिंड का करीब एक साल पहले हेमलता कुशवाहा (27) से विवाह हुआ था। हेमलता वर्तमान में अपनी मां गोमती कुशवाहा के साथ मायके अंगद कॉलोनी, वार्ड-6 सेवढ़ा में रह रही थी। 15 सितंबर को वह अपने चाचा सुमागासी कुशवाहा के साथ थाने पहुंची। हेमलता ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर शाम करीब 6 बजे कामता प्रसाद आए थे।
रात करीब 8.30 बजे शराब के नशे में मां से विवाद करने लगे। उसने पति कामता प्रसाद को घर जाने के लिए कहा, जिसके बाद वह चले गए। हेमलता ने डायल-112 प्र भी सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले कामता वहां से जा चुके थे। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे घर के अंदर कामता संदिग्ध अवस्था में मिले।
मृतक के पिता और भाई का आरोप है कि विवाह के बाद पैसों को लेकर विवाद चल रहा था और फोन पर भी पैसे मांगने की बात होती थी। परिजन ने हेमलता की पूर्व में चार शादियां हो चुकी थी और यह पांचवीं शादी थी। हालांकि इन आरोपों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
बुधवार को थाना प्रभारी सुनील बनौरिया ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटने की वास्तविक वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। प्राथमिक जांच में शक की सुई कामता की सास और पत्नी की तरफ है। पुलिस जल्द उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकती है।
Updated on:
16 Sept 2026 03:31 pm
Published on:
16 Sept 2026 03:31 pm
