14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia News: तिरंगा लगाने की तैयारी के दौरान स्कूल में हादसा, करंट लगने से 11वीं के छात्र राज की मौत

School Accident: तिरंगा लगाने के लिए स्कूल की छत पर पाइप लगा रहा था छात्र, ऊपर से गुजरी हाईलेंटन लाइन से टकराया पाइप।
2 min read
Google source verification
datia school acident

school accident student dies high tension line, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Datia School Accident: मध्यप्रदेश के दतिया में एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच शुक्रवार को हादसे में एक छात्र की मौत होने से बड़ा हादसा हो गया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल की छत पर तिरंगा फहराने के लिए पाइप लगा रहा था। इसी दौरान लोहे का पाइप स्कूल की छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और करंपट लगने से युवक गंभीर रुप से झुलस गया। छात्र को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

आरोप- स्कूल संचालक ने छात्र को घर से बुलाया

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे फुब्बारे के पास स्थित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में हुआ। मृतक की पहचान ग्राम जोनिया निवासी राज कुशवाह के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुक्रवार को स्कूल की करीब डेढ़ बजे छुट्टी हो गई थी और बाकी छात्रों के साथ राज कुशवाह भी घर चला गया था। राज स्कूल के संचालक के ही मकान में किराए से रहता था। आरोप है कि छुट्टी के बाद स्कूल संचालक ने उसे वापस बुलाया और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए स्कूल की छत पर तिरंगा लगाने भेज दिया।

हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप, छात्र की मौत

राज कुशवाह छत पर लोहे के पाइप को लगाने की कोशिश कर रहा था, इसी पाइप पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया जाना था। इसी दौरान स्कूल की छत के ऊपर से गुजरी 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से पाइप टच हो गया। पाइप के टच होते ही राज को जोर का करंट लगा और वो झुलस कर गिर गया। हादसे के बाद स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया और तुरंत राज को अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राज की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का गंभीर आरोप

घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे और बेटे का शव देख बिलख उठे। इस दौरान छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी एक से डेढ़ घंटे तक छिपाई रखी और उन्हें सूचना नहीं दी। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल में हादसा हुआ है उसका संचालन नंदकिशोर कुशवाह करते हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।