6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया में कांग्रेस की आभार सभा, जीतू पटवारी जनता से कर दिया बड़ा वादा

Datia Gratitude Rally : दतिया में विजय जुलूस और आभार सभा में शामिल हुए कई कांग्रेस नेता। कांग्रेस ने खाद संकट पर भाजपा को घेरा, जीतू पटवारी बोले- किसानों से किए वादे टूटे।
3 min read
Google source verification
Datia Gratitude Rally

Datia Gratitude Rally (दतिया में कांग्रेस की आभार सभा Photo Source- Jitu Patwari X Handle)

Datia News :मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को मिली जीत के बाद पार्टी ने क्षेत्र में विजय जुलूस और आभार सभा आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र की जनता का जीत के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रदेश में होने वाले राजनीतिक बदलाव की पहल बताते हुए राज्य की भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। यही नहीं, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस जीत को प्रदेश और देश में होने वाली कांग्रेस की जीत का शंखनाद भी बताया।

इस दौरान किसानों के मुद्दे पर प्रदेश की सियासत फिर गरमा गई है। मुरैना पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि, किसानों के साथ किए गए वादों को अब सिर्फ आश्वासन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें तत्काल जमीन पर लागू किया जाए। दिल्ली से दतिया जाते समय मुरैना में हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत किया।

महंगी पड़ेगी किसानों की नाराजगी- पटवारी

इस दौरान पटवारी ने खाद की कथित कालाबाजारी, किसानों की परेशानी और प्रशासनिक स्तर पर कथित अभद्रता को लेकर सरकार को घेरा।पटवारी ने कहा, कृषि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में ही खाद की कालाबाजारी के आरोप सामने आ रहे हैं। किसानों के साथ प्रदेशभर में अभद्रता की जा रही है, उन्हें पीटा जा रहा है। पटवारी ने ये भी कहा कि, 'एमपी के कृषि मंत्री अपने क्षेत्र में ही खाद की खुली कालाबाजारी बंद नहीं करवा पा रहे हैं! मुख्यमंत्री भी किसानों से किए वादों से मुकर गए हैं। भाजपा की सरकार याद रखे। किसानों की नाराजगी बहुत महंगी पड़ेगी!

दतिया में लोगों को जताया आभार

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने संगठन में नई जान लाई है। बुधवार की देर शाम चुनाव में घनश्याम सिंह की जीत के बाद कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। विशाल जुलूस शहर में निकाला गया। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के अलावा प्रदेश के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। पटवारी ने यहां जुलूस के दौरान लोगों को आभार व्यक्त किया। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि, दतिया की जनता ने हाथ थामा है। अब हर कदम जनता के साथ होगा।'

'और मजबूती से लड़ेंगे जनहित की लड़ाई'

इसके बाद एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, 'दतिया की जागरूक जनता ने मध्य प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद किया है। ये जीत हमें जनहित की लड़ाई को अब और मजबूती से लड़ने के लिए प्रेरित करेगी।'

जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह भरते हुए जीतू पटवारी ने आगे कहा- 'भाजपा सरकार कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों से डराना चाहती है! सरकारी आतंक के विरोध में कांग्रेस जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।'

राहुल गांधी का जज्बा सबसे बड़ी प्रेरणा- जीतू

जीतू पटवारी ने दतिया में पार्टी की जीत का प्रेरणा स्त्रोत बाबा साहेब के संविधान की शपथ लेकर जनहित की लड़ाई लड़ रहे जननायक राहुल गांधी के जब्बे को बताया। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का जज़्बा हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।'

दतिया की जनता से किया वादा

उन्होंने दतिया की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि, 'दतिया की जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत है। ये कभी न भूलने वाला ऋण है। खून का एक - एक कतरा इस कर्ज को चुकाएगा।

मां पीताम्बरा का सिखाया सबक भूल नहीं पाएंगे- पटवारी

अपने भाषण में जीतू पटवारी ने ये भी कहा कि, 'सत्ता के लुटेरे दतिया की पवित्र भूमि को भी छल और धनबल से कलंकित करना चाहते थे। जनता और मां पीतांबरा ने ऐसा सबक सिखाया है कि कभी भूल नहीं पाएंगे।'

दतिया की जीत पर अखिलेश यादव का आभार जताया

इस दौरान जीतू पटवारी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दतिया की जीत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, 'दतिया को लोकतंत्र की नई मिसाल बनाने में अखिलेश यादव जी का सहयोग हम कभी भूल नहीं पाएंगे।' बता दें कि, दतिया चुनाव के दौरान सपा ने इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस को समर्थन देते हुए क्षेत्र में चुनाव न ल़ने की घोषणा की थी, जिसका बड़ा लाभ कांग्रेस को क्षेत्र में जीत के तौर पर मिला है।

मंच से किया बड़ा दावा

जीतू पटवारी ने मंच से बड़ा दावा करते हुए कहा कि, 'दतिया की पवित्र भूमि आज इस संकल्प की साक्षी बन रही है कि, ,साल 2029 में होने वाले लकसबा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ही भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

दतिया ने दिया परिवर्तन का संदेश

इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, दतिया ने परिवर्तन का संदेश दिया है, अब जनसेवा की यह यात्रा और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। यह जनादेश केवल एक जीत नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प है।