4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia News: हार के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, दतिया जिला बीजेपी की पूरी कार्यकारिणी भंग

BJP Executive Dissolved: दतिया उपचुनाव में हार के बाद जिले की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से किया गया भंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कार्रवाई।
2 min read
Google source verification
hemant khandelwal

bjp executive dissolved after bjp datia bypoll defeat, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Source- Hemant Khandelwal facebook page)

Datia BJP Executive Dissolved: मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली हार के बाद मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। संगठन ने दतिया जिले की बीजेपी की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। मंगलवार देर शाम को प्रदेश भाजपा की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्रवाई का पत्र जारी किया गया।

दतिया जिला बीजेपी की पूरी कार्यकारिणी भंग

मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से एक्स पर दतिया जिला बीजेपी की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने की जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश अनुसार दतिया विधानसभा उप-चुनाव के परिणामों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा दतिया जिले की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। बता दें कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही भितरघात की खबरें सामने आने लगी थीं और सियासी गलियारों में भी इनकी चर्चाएं थीं।

प्रदेशाध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई के दिए थे संकेत

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा पार्टी में चिंतन-मंथन का दौर शुरू हो चुका था। इसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, अनुशासन तोड़ने वालों पर समीक्षा के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेमंत खंडेलवाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, मतदाताओं ने जो भी जनादेश दिया हम उसको स्वीकार करते हैं। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे उसके बाद जो भी निष्कर्ष आएगा उस हिसाब से पार्टी अपनी आगामी रणनीति तय करेगी।

दतिया में लगातार दूसरी हार

बता दें कि मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में सोमवार 3 अगस्त को हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 29 वोटों से हराया। इससे पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी और दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले दतिया उपचुनाव के दौरान जब भाजपा की ओर से नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया था, तब भी नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया था और हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था।