5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia News: ‘तुम्हारे आका ने मुझे बदनाम किया’, भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक का तंज

Abdhesh Nayak Post: भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे अवधेश नायक, उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट के दावेदार भी थे और दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत में अवधेश नायक की बड़ी भूमिका बताई जा रही है।
2 min read
Google source verification
abdhesh nayak

datia bjp executive dissolved adhesh nayak reaction, कांग्रेस नेता अवधेश नायक (Source- abdhesh nayak facebook page)

Datia Abdhesh Nayak Post: मध्यप्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी संगठन की ओर से दतिया जिले की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया गया है। दतिया भाजपा जिला कार्यकारिणी के भंग होने पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट डाली है- जिसमें उन्होंने भाजपा संगठन की कार्रवाई को भीतरघातियों के लिए सबक बताते हुए लिखा है कि उन्होंने 2023 में अपना हिसाब-किताब पूरा कर लिया था।

अवधेश नायक ने पोस्ट कर किया तंज

अवधेश नायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है- मेरे प्रिय भंग कार्यकारिणी के दतिया विधानसभा के लोगों, 2018 में तुम्हारे आका ने अपने पुत्र मोह में मुझे बदनाम किया। पूरे पांच साल इंदौर में इसी खुन्नस में केस लगवा दिया, भाजपा संगठन ने प्रमाण मांगे तो एक भी प्रमाण पूर्व गृहमंत्री नहीं दे पाए, 2018 चुनाव के विजय जुलूस में मेरे द्वारा पहनाई माला उतार कर फेंक दी, शायरी सुनाकर मुझे लांक्षित किया, 2023 में वो हिसाब-किताब मैंने पूरा कर लिया था। टिकट कटने का जो दर्द उन्होंने मुझे 2008 में दिया उससे 1000 गुना दर्द भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में दिया, मैंने 2018 में बिल्कुल विरोध नहीं किया था, हां 2-3 मुझसे जुड़े लोगों ने किया था। आज जो संगठनात्मक कार्रवाई हुई है वो उनके लिए सबक है जो साथ रहकर घात करतें हैं। सभी दतिया के हो इसलिए मुझे तुम्हारे संगठन की कार्यवाही अच्छी नहीं लगी, निजी नाते रिश्तों का सदैव ध्यान रखा करो यह तुम सबसे आग्रह है, हम दतिया में जन्मे और यही मरेंगे, सबको जय माई की।

कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे अवधेश नायक

बता दें कि अवधेश नायक भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे और वो उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट के दावेदार भी थे। जब कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार घोषित किया तो इस तरह की खबरें भी आईं कि अवधेश नायक नाराज हैं। हालांकि बाद में कांग्रेस नेताओं ने उनके घर पर जाकर उनसे मुलाकात की और इसके बाद अवधेश नायक ने जमकर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया था।