10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Datia News: रात 3 बजे बेडरूम में सोए थे सास-बहु, सरसराहट से टूटी नींद, सामने दिखा 9 फीट लंबा अजगर

Python Enters Bedroom: दतिया के एक घर में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात 3 बजे मां-पत्नी सो रहे थे और तभी बेडरूम में अजगर दिखा। रील देखकर पकड़ा अजगर।
2 min read
Google source verification

दतिया

image

Akash Dewani

Aug 10, 2026

python enters bedroom instagram help datia snake news

Datia Snake News: रात 3 बजे बेडरूम में अजगर, खुद हाथ से पकड़कर बोरी में भरा (फोटो सोर्स- Patrika)

Datia Snake News: बरसात के मौसम में पानी भरने के कारण सांप, बिच्छू और अन्य कीड़े-मकौड़े अपने बिलों से बाहर निकलकर सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों के आसपास आने लगते हैं। कई बार सांप घर के ऐसे अंधेरे कोने में पनाह ले लेते है जहां से वह किसी पर भी डस सकते है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सामने आया है।

मां-पत्नी सो रहे थे तभी सुनाई दी अजगर की सरसराहट

शहर के राजघाट तिराहा स्थित सीतासागर रोड की बीजासेन मंदिर वाली गली में उस समय हडकंप मच गया, जब एक घर के बेडरूम में करीब 9 फीट लंबा अजगर घुस आया (Python Enters Bedroom)। कमरे में वीरेंद्र कुमार प्रजापति की मां और पत्नी सो रही थीं। रात करीब 3:08 बजे सांप की सरसराहट सुनकर उनकी अचानक नींद खुली तो सामने विशाल अजगर देखकर दोनों के होश उड़ गए।

वन विभाग और पुलिस ने फोन रिसीव नहीं किया

बताया गया है कि अजगर किसी तरह घर के भीतर दाखिल होकर बेडरूम तक पहुंच गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने मदद के लिए वन विभाग और पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया। परिवार के अनुसार, वन विभाग को तीन बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।

कोतवाली में किया फोन तो मदद से इंकार

अजगर के बेडरूम में घुसे होने से तनाव में आया पूरा परिवार पुलिस से मदद मांगने लगा। इसके लिए उन्होंने कोतवाली पुलिस से मदद मांगी गई, जहां से परिवार को बताया गया कि इस तरह के मामले में पुलिस सहायता नहीं कर सकती।

खुद बोरी में पकड़ जंगल में छोड़ आए

काफी मशक्कत के बाद वीरेंद्र कुमार और उनके भाइयों ने सूझबूझ तथा सावधानी बरतते हुए अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरी में सुरक्षित बांधा गया और ग्वालियर हाईवे के पास जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। रात के सन्नाटे में घर के अंदर करीब नौ फीट लंबे अजगर के पहुंचने की घटना से परिवार में काफी देर तक दहशत रही।

इंस्टाग्राम से सीखा सांप पकड़ने का तरीका

मिली जानकारी के अनुसार, जब वीरेंद्र को कोई भी सरकारी मदद नहीं मिली तब उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर एक रील देखी जिसमे सांप को पकड़ने का तरीका बताया जा रहा था। रील देखकर उन्होंने पहले डंडे और बोरी का बंदोबस्त किया फिर अपने कुछ दोस्तों को घर बुलाया। चारों ने मिलकर अजगर को डंडे की मदद से बोरी के अंदर भर दिया।