पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बिक्री एवं परिवहन के उपयोग में ली जा रही बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिकंदरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं रोकथाम को लेकर कार्रवाई की
दौसा. सिकंदरा थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ( डीएसटी) ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक जने को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी महावीर ङ्क्षसह ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरा चौराहे पर मानपुर रोड स्थित पुलिया के समीप एक जने को संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ देखा। जिस पर पुलिस ने उसको पकडऩे का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मुकेश कुमार मीणा निवासी एचेडी, थाना बसवा को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। आरोपी ने बताया कि गांजा अवैध रूप से बिक्री के लिए लाया था।
चोरी के आरोपी गिरफ्तार, बाइक व गेहूं बरामद
दौसा. मानपुर कस्बे में घर के सामने रखे गेहूं के कट्टे चोरी के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक व चोरी हुए गेहूं भी बरामद कर लिए हैं।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा के निर्देशानुसार टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रेल को प्रियंका मीना निवासी ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि 9 अप्रेल को खेत से गेहूं निकलवाए थे। जिनको मकान के बाहर चबूतरे पर रख दिए थे। रात को अज्ञात लोग गेहूं से भरे कट्टों को चोरी कर ले गए।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र पुत्र बाबूलाल योगी निवासी पीलोड़ी व किशनलाल पुत्र मोहरङ्क्षसह योगी निवासी मानपुर को गिरफ्तार कर चोरी के दौरान काम में ली गई मोटरसाइकिल व गेहूं के कट्टों को बरामद कर लिया है।