
Dausa Bus-Trailer Truck Collision : दौसा जिला अस्पताल में भर्ती घायल। फोटो - ANI
Bus-Trailer Truck Collision : Bus-Trailer Truck Collision : राजस्थान के दौसा जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दौसा में आगरा बाईपास पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस के ट्रक से टकराने के बाद कम से कम 20 लोग घायल हो गए। ट्रक सड़क पर खड़ा था। बस ट्रक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को इलाज के लिए ज़िला अस्पताल ले जाया गया है।
हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार बताते हैं कि यूपी रोडवेज की बस अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी। हादसा बाईपास पर तिवारी कट के पास हुआ, जहां यूपी रोडवेज की बस एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन 20 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अभी दौसा ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें लगभग 5-6 महिलाएं हैं, बाकी पुरुष हैं।
दौसा ज़िला अस्पताल में नाइट-ड्यूटी CMO डॉ. आशीष ने बताया, अलीगढ़ से जयपुर जा रही UP रोडवेज की बस का दौसा बाईपास पर एक्सीडेंट हो गया। कुल 20 लोगों को यहां लाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। कुछ की घालत गंभीर है।
बस-ट्रेलर ट्रक की भीषण टक्कर की वजह से नेशनल हाईवे-21 पर लंबा जाम लग गया था। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें खड़ी हो गई थीं। कोतवाली थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों सड़क से हटाया। जिसके बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम खुला और यातायात सुचारू रूप से बहाल किया गया।
जिला अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी की हालत सामान्य तथा खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई।
Updated on:
14 Jun 2026 10:31 am
Published on:
14 Jun 2026 06:21 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
