दौसा

दो न्यायिक कर्मचारी व 1 वनरक्षक सहित 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

जिले में अब कुल 579 संक्रमित हुए

2 min read
Aug 30, 2020
Husband accused of murder in police custody,Husband accused of murder in police custody,दो न्यायिक कर्मचारी व 1 वनरक्षक सहित 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रतिदिन दहाई के अंक में नए मरीज सामने आने से आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 579 हो गई है। रविवार को दो न्यायिक कर्मचारी, एक वनक्षक सहित कुल 11 नए केस मिले। चिकित्सा विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर उपचार शुरू कराया। वहीं संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों को चिह्नित कर कोरोना टेस्ट कराया गया।

दौसा जिला मुख्यालय पर रहने वाले लालसोट कोर्ट के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। लालसोट के एक न्यायिक अधिकारी के तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आने के बाद इन कर्मचारियों की जांच की गई थी। अब इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गायत्री नगर व दूध डेयरी के सामने करणी नगर निवासी न्यायिक कर्मचारियों में कोरोना संबंधित कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों के कुल सात परिजनों को चिह्नित किया गया।

निधिवन नगर निवासी कोरोना पीडि़त जयपुर में वनरक्षक के पद पर कार्यरत है। 26 अगस्त को जांच की गई। वनरक्षक 21 अगस्त से कार्यालय नहीं गया है। सम्पर्क में आए 5 परिजनों को चिह्नित किया गया। वहीं गणेश नगर में भी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। अहमदाबाद से आने पर इन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक युवक का मूल गांव कालाखो तथा दूसरे का ढिगारिया कपूर है।

इधर, जिले में अब तक 25 हजार 401 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 603 की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को दौसा में 40, बांदीकुई 43, सिकराय में 9 सहित कुल 92 सैम्पल लिए गए। वहीं टीमों ने अब तक 54 हजार 941 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 54 हजार 625 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 316 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं।


संक्रमितों की जुटाई हिस्ट्री:
बांदीकुई. शहर में रेण्डम सैम्पलिंग में पांच जने कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें से दो लोग जयपुर में निजी चिकित्सालय की जांच में कोरोना संक्रमित आए हैं। जो कि जयपुर में ही चिकित्सालय में चिकित्साकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैम्पलिंग की और क्वारंटीन किया। वहीं पीडि़तों की ट्रेवल हिस्ट्री जुटाई गई।

महुवा. उपखंड क्षेत्र में रविवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मु. ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश बैरवा ने बताया कि गणेश चौक तथा क्षेत्र के कीर्ति नंगला निवासी एक-एक जना भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Published on:
30 Aug 2020 10:27 pm
Also Read
View All