दौसा

11 नए पॉजिटिव मिले, अब जिले में कुल 100 से भी कम मरीज

11 new Corona positives, now less than 100 patients in the Dausa: आईसीयू एवं कोविड वार्ड में मात्र 8 मरीज हैं भर्ती

2 min read
Jun 12, 2021
11 नए पॉजिटिव मिले, अब जिले में कुल 100 से भी कम मरीज

दौसा. जिले में शनिवार को एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या दहाई के अंक को पार कर गई। ऐसे में कहा जा सकता है कि अभी तक कोरोना वायरस पूरी तरह थमा नहीं है। 11 जून की रिपोर्ट में जहां पॉजिटिविटी दर .45 प्रतिशत थी, वहीं अब फिर बढ़ कर 1.58 प्रतिशत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में शनिवार को 48 मरीज रिकवर हुए हैं। ऐसे में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा करीब दो माह बाद 100 से नीचे आकर 97 रह गया है।

11 new Corona positives, now less than 100 patients in the Dausa

सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि जिले में शनिवार को 426 आरटीपीसीआर व 272 रेपिड एंटीजन टेस्ट सहित कुल 698 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई है, इसमें से 11 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 3 अप्रेल 2020 से लेकर 12 जून 2021 तक 1 लाख 40 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 1 लाख 40 हजार 312 जनों की रिपोर्ट आ चुकी है। 13 हजार 538 जने कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें से 13 हजार 380 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 664 जनों की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है।

अस्पताल से भीड़ गायब


जिला अस्पताल में अप्रेल व मई महीने में जिला अस्पताल में आईसीयू एवं कोविड वार्ड में कोरोना पॉजिटिव गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड नहीं मिल रहे थे। ऑक्सीजन की बड़ी दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई और राहत मिल गई है। कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि जिला अस्पताल की आईसीयू में 6 बैड हैं, जिनमें से 3 पर मरीज भर्ती है और 3 खाली हंै। इसी प्रकार कोविड वार्ड में 85 बैड हैं, इनमें से मात्र 5 ही बेड पर मरीज भर्ती हैं। 80 बेड खाली हो चुके हैं।

यहां मिले कोरोना केस

जिले में शनिवार को लालसोट ब्लॉक को छोड़ सभी ब्लॉकों में मरीज पाए गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि बांदीकुई ब्लॉक में सर्वाधिक 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि दौसा में 4, सिकराय व महुवा में भी 1- 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। (कासं./निसं)

11 new Corona positives, now less than 100 patients in the Dausa

Published on:
12 Jun 2021 07:24 pm
Also Read
View All