दौसा

पुलिस की वर्दी पहनकर 20 लाख की डकैती, चार आरोपी दबोचे

20 lakh robbery wearing police uniform, four accused arrested : 5.35 लाख रुपए व घटना के लिए प्रयुक्त वाहन को भी बदामद

2 min read
Jan 27, 2021
पुलिस की वर्दी पहनकर 20 लाख की डकैती, चार आरोपी दबोचे

दौसा. सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 21 स्थित जीरोता कलां के समीप शुक्रवार रात एक मिनी ट्रक के चालक व परिचालक को बंधक बनाकर 20 लाख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया है। साथ ही 5.35 लाख रुपए व घटना के लिए प्रयुक्त वाहन को भी बदामद किया गया। हालांकि अभी 14.65 लाख रुपए की बरामदगी शेष है तथा तीन आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है।

20 lakh robbery wearing police uniform, four accused arrested


सदर थाने में बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार बेनिवाल ने वारदाता का खुलासा करते हुए बताया कि भरतपुर जिले के नदबई शहर स्थित फर्म श्रीश्याम ट्रेडिंग कंपनी के मालिक गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 जनवरी को चालक व परिचालक को एक कट्टे में 20 लाख तथा दूसरे कट्टे में 1 लाख रुपए देकर किसानों का माल खरीदने के लिए जयपुर भेजा था। रात करीब साढ़े दस बजे दौसा के आगे जयपुर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप कार सवार लोगों ने मिनी ट्रक को रुकवाकर 20 लाख रुपए से भरा कट्टा लूट लिया। चालक व परिचालक को बंधक बनाकर उत्तरप्रदेश में गोवर्धनजी के समीप छोडकऱ आरोपी फरार हो गए थे।


एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर डंडा दिखाकर मिनी ट्रक को रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त मूंगफली का कारोबारी सालों से इस तरह चालक व परिचालक के साथ रकम भेजकर कारोबार करता रहा है। यह जानकारी फर्म पर आए एक नए श्रमिक ने आरोपियों के साथ साझा की। इसके बाद डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज शर्मा निवासी खैर जिला अलीगढ़ (यूपी) तथा नदबई निवासी योगेश जाट, अतुल जाट व भूरासिंह जाट को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया एक आरोपी यूपी जेल में बंद है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों व रकम की तलाश जारी है।


आदतन अपराधी हैं आरोपी
आरोपी योगेश जाट के खिलाफ नदबई थाने में चार तथा जयपुर दक्षिण के मानसरोवर थाने में एक मामला दर्ज है। वहीं पंकज शर्मा पर यूपी के नोह झील थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।


19 दिन में मिली सफलता
डकैती के मामले में पुलिस ने मशक्कत कर 19 दिन में खुलासा कर दिया। एसपी ने बताया कि आईजी हवासिंह घुमरिया के निर्देशानुसार डकैती के मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी अनिलसिंह व सीओ दौसा दीपक शर्मा के सुपरवीजन में टीम गठित की गई। इसमें सीआई महुवा नरेशकुमार शर्मा, सदर थाना प्रभारी बनवारीलाल मीना, हैड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह व भूपसिंह, कांस्टेबल विशम्भर दयाल, प्रहलाद, राजेन्द्र, घनश्याम व अजय आदि शामिल रहे।

20 lakh robbery wearing police uniform, four accused arrested

Published on:
27 Jan 2021 09:36 pm
Also Read
View All