दौसा

72 घंटे के लिए 3 दुकानें सीज

शहर में पसरा रहा सन्नाटा: 5 हजार 300 रुपए का वसूला जुर्माना

2 min read
Apr 25, 2021
बांदीकुई यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर रोकते पुलिसकर्मी।

बांदीकुई. कोरोना संक्रमण लगातार अपना कहर बरपा रहा हैं। लगातार लोग इसके चपेट में आ रहें हैं। इसके लिए आमजन को स्वयं अपने व अपने परिवार सहित दूसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी होगी। कोरोना गाइडलाइन की पालना स्वयं ही नहीं और लोगों से भी करवाने का जिम्मा उठाना होगा। इसको लेकर अब शहर में भी नगरपालिका व पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। अब सरकार ने भी 3 मई तक बंदिशे बढा़ दी हैं। सरकार की नई गाइडलाइन के चलते शनिवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शहर में सब्जी मंडी, गुढाऱोड़, बसवा रोड़, बडियाल रोड, सिंकदरा रोड सहित मुख्य मार्गों व गली मोहल्लों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। नगरपालिका ने शहर में लापरवाह लोगों व गाइड़़लाइन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की। इसके चलते शहर की तीन दुकानों को 72 घंटे के लिए सीज किया गया, तो वहीं बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर शहर में पांच हजार तीन सौ रुपए का जुर्माना भरा। सरकार की गाइड़लाइन के दिशा निर्देशों की गफलत के चलते सुबह कुछ दुकाने खुल गई थी, लेकिन प्रशासन ने उन्हें बंद करवा दिया। लोगों ने अपने घरों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत किया।

बेवजह घूमने वालों के काटे चालान
थाना पुलिस के जवान शहर के बसवा रोड़ अम्बेडकर सर्किल, आगरा फाटक, मुकुरपुरा चौराहे, कौलाना जेल चौराहे, पीडब्ल्यूडी तिराहे, वनविभाग कार्यालय के पास सहित शहर के चप्पे चप्पे पर कोरोना गाइड लाइन की पालना को लेकर तैनात दिखाई दिए । वे शहर में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना मास्क, बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई करते नजर आए।

वसूला जुर्माना
मानपुर. थाना पुलिस को लोगों को भगाने के लिए बार-बार मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने कई लोगों के बिना मास्क होने पर चालान काटकर जुर्माना भी वसूला। इस दौरान एमवी एक्ट के तहत वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
इधर कोरोना गाइड लाइन को कस्बे सहित आसपास के गांवों की सड़कें सूनी नजर आई। अधिकांश बंद रही। दूध, दवा सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली हुई थी। पुलिस ने भी कई कस्बे सहित आसपास के गांवों में गश्त की।

Published on:
25 Apr 2021 09:03 am
Also Read
View All