दौसा

84 बेटिकट यात्रियों से वसूला 30 हजार का जुर्माना

dausa बेटिकट यात्रियों के खिलाफ रेलवे का अभियान

2 min read
Aug 19, 2021
बांदीकुई. बेटिकट यात्रियों का जुर्माना करता टीटीई स्टाफ।

बांदीकुई. रेल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम के लिए उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर मंडल द्वारा बुधवार को सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। बांदीकुई जंक्शन पर टीटीई टीम द्वारा बिना टिकट प्रवेश करने व एक दर्जन से अधिक यात्री ट्रेनों में यात्रा करने वाले बेटिकट 84 मुसाफिरों से 30हजार 025 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर एसीएम वीरेन्द्र जोशी, डिप्टी सीएमआई मुकुट मीना, सीटीआई मुख्तार सिंह, सीटीआई राधेश्याम, हैड टीसी. डी.पी. शर्मा सहित अन्य टीटीई स्टाफ व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।


दुर्घटना में एक जने की मौत
दौसा. शहर के लालसोट बायपास पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक जने की
मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि बुधवार सुबह एक जना पैदल चल रहा था, जिसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शिनाख्तगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
सर्पदंश से मौत: बापी औद्योगिक इलाके की एक फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि निवाई निवासी गणेशराम (28) की सर्पदंश से मौत हो गई। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एलईडी लाइट चोरी करते दबोचा
पुलिस को किया सुपुर्द
लालसोट. शहर के विभिन्न इलाकों में गत दिनों से रोडलाइट की एलईडी बल्ब चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद एक युवक को एलईडी लाइट चोरी करते दबोचा गया है। नगर पालिका में रोडलाइट का काम देखने वाले मनोज पिनारा ने बताया कि पिछले दिनों में शहर में शहर से करीब डेढ़ दर्जन जगहों पर रात्रि को प्रकाश के लिए लगाई गई एलईडी लाइट चोरी होने की घटनाएं सामने आने के बाद से ही लगातार उनकी टीम शहर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही गंगापुर रोड पर एक जने द्वारा एक पोल से एलर्ईडी लाइट खोलने की जानकारी मिली तो उन्होंने और नदीम खान ने मौके पर पहुंचकर एलईडी उतार रहे एक युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ईओ सीमा चौधरी ने भी लालसोट पुलिस को एक प्राथमिकी भी दी है। जिसमें बताया है कि अब तक कई एलईडी लाइट चोरी हो चुकी है।

Published on:
19 Aug 2021 10:31 am
Also Read
View All