दौसा

32 हजार की नकदी व जेवरात चोरी

dausa - क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से रोष

2 min read
Aug 31, 2021
मानपुर- चोरी की वारदात के बाद बाजरे के खेत में पड़ी संदूक।

दौसा. मानपुर कस्बे सहित थाना क्षेत्र में पिछले एक माह से चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही चोरियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। चोरों द्वारा आए दिन घरों व दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। गांवडी गांव में रविवार रात मानसिंह गुर्जर का परिवार मकान के बाहर सो रहा था। तभी चोर घर के अंदर घंसकर कमरे के अंदर रखें संदूक को लेकर फरार हो गए।
संदूक में 32 हजार की नकदी सहित चांदी के जेवरात, कपड़े व कागजात रखे हुए थे। परिजनों ने संदूक आसपास सभी जगह पर ढूंढ़ा, लेकिन नहीं मिली। चार घंटे की मशक्कत के बाद मकान से 400 मीटर की दूरी पर बाजरे के एक खेत में संदूक पड़ी हुई मिली। संदूक में रखे कपड़े, जेवरात व नकदी गायब मिली. चोरी की घटना को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। चोरी की घटना को लेकर पीडि़त ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दी है. क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर व्यापारी व ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट रहा है।
जिसको लेकर व्यापारियों ने पत्थर मंडी में बैठक आयोजित कर वारदातों में लगाम लगाने के लिए व गश्त बढ़ाने की मांग की है. पत्थर व्यापारी रामेश्वर सैनी ने बताया कि क्षेत्र में बढती चोरी की वारदातों से सब परेशान है. पुलिस प्रशासन से शीघ्र ही खुलासा करने की मांग की है। गौरतलब हैै कि रविवार को भी मुंडियाखेड़ा में दिनदहाड़े लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने का प्रयास किया था. लेकिन महिला की सजगता के चलते चोरी की वारदात सफल नहीं हो और चोर को महिला नेे धर दबोच लिया था।

शीघ्र ही करेंगे वारदातों का खुलासा- थाना प्रभारी
मानपुर थाना प्रभारी राजकुमार मीना ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी गई है। स्पेशल पुलिस टीम को चोरी की वारदातों का खुलासा करने के लिए लगाया गया है. पुलिस ने चोरी की चार वारदातों का खुलासा कर दिया है। गांव में हुई चोरी की घटना को लेकर भी पुलिस गहनता से जांच कर रही है. बाहर के लोग यहां आकर तम्बूओं में रहने वाले लोगों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। उनके यहां बाहर से आने जाने वाले लोगों के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शीघ्र ही सभी वारदातों का खुलासा किया जाएगा।


जहरीला पदार्थ खाने से मौत
मानपुर. स्थानीय थानांतर्गत पुंदरपाड़ा गांव में रविवार रात को जहरीला पदार्थ खाने से एक जने की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुंदरपाड़ा गांंव में जहरीला पदार्थ खाने से एक जने की मौत होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक घमंडी लाल मीणा (55) के शव को कब्जे में लेकर सिकराय अस्पताल ले जाया गया। जहांं पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया गृह कलेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर मौत होने का मामला लग रहा है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
31 Aug 2021 08:19 am
Also Read
View All