दौसा

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और निजी एम्बुलेंस में भिड़ंत, चार जनों की मौत

अलवर-सिंकदरा मेगा हाइवे पर शनिवार सुबह 6.50 बजे ट्रक व निजी एम्बुलेंस में भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Nov 27, 2021
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त निजी एम्बुलेंस

बांदीकुई। अलवर-सिंकदरा मेगा हाइवे पर शनिवार सुबह 6.50 बजे ट्रक व निजी एम्बुलेंस में भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस व सरकारी एम्बुलेंस की मदद से बांदीकुई सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिनके शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, वहीं दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया। मौके पर पहुंची बसवा पुलिस ने घटना स्थल पर ट्रक को जब्त कर लिया और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही हैं।

इलाज करवाने जा रहे थे, चली गई जान...
निजी एम्बुलेंस से अलवर जिले से बलजीत प्रजापत के पैर के फ्रेक्चर का इलाज करवाने के लिए एम्बुलेंस में सवार लोग उसे जयपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी ही चली जाएगी। एम्बुलेंस को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बसवा थाना पुलिस ने बताया कि अलवर जिले के बांबोली रामगढ़ से बांबोली निवासी हिम्मत सिंह अपने मित्र भूपसिंह प्रजापत के साथ अपने साले बलजीत प्रजापत को जयपुर इलाज के लिए उनके छोटे भाई भागचंद सहित अन्य लोगों के साथ ढहलावास अलवर से जयपुर के लिए रवाना हुए।

इसी दौरान बसवा थानाक्षेत्र अलवर-सिंकदरा मेगाहाइवे पर जयसिंहपुरा फाटक के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक और एम्बुलेंस में आमने सामने भीषण भिंडत हो गई। दुर्घटना में बलजीत प्रजापत ढहलावास (28), हिम्मत सिंह (32) बांबोली, भूपसिंह (35) बांबोली, चालक महेश खंडेलवाल निवासी लालकोठी जयपुर की मौत हो गई। भागचंद प्रजापत व नवदीप सिंह राजपुत निवासी ढाबला सीकर का इलाज जयपुर के ट्रोमा सेंटर में चल रहा हैं।

Published on:
27 Nov 2021 06:18 pm
Also Read
View All