दौसा

46 वर्ष पहले दादी इन्दिरा गांधी आई थी, आज राहुल गांधी आएंगे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Oct 09, 2018
46 वर्ष पहले दादी इन्दिरा गांधी आई थी, आज राहुल गांधी आएंगे

महुवा ग्रामीण. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को धौलपुर के मनिया से रोड शो शुरू कर शाम को महुवा आएंगे। जहां वे भरतपुर रोड स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर से बीकानेर के लिए रवाना होंगे। टीकाराम पालीवाल विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपेड तैयार कर लिया है, उसे पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।


वहीं भरतपुर रोड स्थित होटल को भी एसपीजी ने सुरक्षा में लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली है। विशेष लोगों को ही होटल में प्रवेश दिया जाएगा। राहुल गांधी के आगमन को लेकर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने भी होटल, हेलीपेड व रास्ते का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी हैं। इधर, राहुल गांधी के महुवा विश्राम को देखते हुए टिकट की आस में लगे कांग्रेसियों को संजीवनी मिल गई है और सभी अपने-अपने स्तर पर चेहरा दिखाने व प्रभाव छोडऩे के लिए उत्साहित हैं।

स्थानीय निवासी व कांग्रेस उपाध्यक्ष बबलू सैनी के पिता मंगतूराम सैनी ने बताया कि 46 वर्ष पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री व राहुल गांधी की दादी इन्दिरा गांधी भी महुवा आ चुकी हैं और जहां से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा, वहां इन्दिरा गांधी की सभा हुई थी। राहुल गांधी जहां रात्रि विश्राम करेंगे, उसी अंछापुरा गांव में इन्दिरा गांधी का हेलीकॉप्टर उतरा था।


भीड़ जुटाने पर चर्चा


हिण्डौन रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महुवा मंडावर कांग्रेस की संयुक्त बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी टिकिटार्थियों को अपना दम खम दिखाने के लिए पचास-पचास गाडिय़ों के साथ वैर में आयोजित होने वाली संकल्प रैली में पहुंचने की बात कही। साथ ही राहुल गांधी की सभा के लिए अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख अजीतसिंह, रामनिवास गोयल, उपाध्यक्ष बबलू सैनी, प्रकाश पलानहेड़ा, शंक र हुड़ला, विष्णुसिंह रौत, छोटू सांथा, रोशन हवलदार, सूरमासिंह, रामराज, अशोक शर्मा, घनश्याम अवस्थी, पुनीत ताम्बी, नीतेश पालौदा, विक्रम सांथा, अशोक भंडपुरा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Published on:
09 Oct 2018 08:02 am
Also Read
View All