दौसा

दौसा. 107 केन्द्रों पर 49 हजार 687 भावी शिक्षक देंगे रीट परीक्षा, आवभगत के लिए सामाजिक संगठनों ने की पहल

dausa महापरीक्षा: 26 को रीट का आयोजन , प्रत्येक पारी में 38 हजार 719 परीक्षार्थी

2 min read
Sep 21, 2021
दौसा. 107 केन्द्रों पर 49 हजार 687 भावी शिक्षक देंगे रीट परीक्षा, आवभगत के लिए सामाजिक संगठनों ने की पहल

दौसा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) जिले में 26 सितम्बर को 107 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में 38 हजार 719 परीक्षार्थी भाग लेंगे। दोनों पारियों को मिलाकर 77 हजार 438 परीक्षार्थी रीट देंगे, लेकिन कई परीक्षार्थी लेवल 1 व लेवल 2 दोनों परीक्षा भी दे रहे हैं। इसके चलते कुल अभ्यर्थी 49 हजार 687 हैं। इधर, बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन रहने-खाने की व्यवस्था की पहल करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि महिला अभ्यर्थियों को गृह जिला आवंटित किया गया है, लेकिन पुरुष अभ्यर्थियों को गृह जिले से बाहर परीक्षा देने जाना होगा।
रीट के प्रभारी जिला समन्वयक महेशचंद मीना व डॉ. विपुल कुमार परेवा ने बताया कि जिले के दौसा, लालसोट, महुवा व बांदीकुई में कुल 107 केन्द्रों पर दोनों पारियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पारी में 38 हजार 719 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से दौसा के 11 हजार 718 परीक्षार्थी होंगे तथा शेष प्रदेश के अन्य जिलों से आएंगे। लेवल द्वितीय (कक्षा 6 से 8) का परीक्षा समय सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल प्रथम (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा समय से एक घंटे पूर्व परीक्षार्थी केन्द्र में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रथम पारी में सुबह 9.30 बजे तथा द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जाएगी। जिला समन्वयक ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
समाज भवनों के खोले दरवाजे: हरियाणा गौड़ ब्राह्मण के गणेशपुरा रोड स्थित छात्रावास में सर्व ब्राह्मण समाज के परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अभ्यर्थी 9414922326, 9784582565, 9887146514 सहित अन्य नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इसी तरह गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा और परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा दौसा में परीक्षा देने आने वाले ब्राह्मण समाज के परीक्षार्थियों के लिए 25 व 26 सितम्बर को चाणक्य छात्रावास में ठहरने एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके लिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र/आधार कार्ड की छाया प्रति मोबाइल नंबर 9664009125, 995079706, 9828709834, 9414284086 आदि नंबरों पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसी तरह डेयरी के पीछे कपिल विहार कॉलोनी स्थित श्रीमीनेष पब्लिक स्कूल एवं आवासीय छात्रावास में सर्वजातीय परीक्षार्थियों के रहने व खाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। सके लिए 9928482201, 9929600737, 9413929202 आदि नंबरों पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह अन्य कई संगठन भी व्यवस्था करने में लगे हैं।

दौसा के भी जैसलमेर तक जाएंगे
दौसा जिले के 39 हजार 506 अभ्यर्थी प्रदेश के अन्य सभी 32 जिलों में जाएंगे। यहां तक की देश के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में भी दौसा से 13 अभ्यर्थियों को जाना होगा। सर्वाधिक 8419 अभ्यर्थी जयपुर जाएंगे तथा सबसे कम 1 झुझूंनूं व 2-2 अलवर व सीकर को आवंटित किए गए हैं। भरतपुर 5485, करौली 4086, टोंक 2144, सवाईमाधोपुर 3228, बाडमेर 31, डूंगरपुर 7, जालोर 27, पाली 73, श्रीगंगानगर 15, हनुमानगढ़ 27 सहित प्रदेशभर में दौसा के अभ्यर्थी पहुंचेंगे।

37 हजार 969 अभ्यर्थी आएंगे
दौसा में अलवर जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी 31 जिलों से अभ्यर्थी आएंगे। इनकी कुल संख्या 37 हजार 969 है। सर्वाधिक भरतपुर से 10 हजार 738 परीक्षार्थी तथा झुंझूनूं व धौलपुर से मात्र 1-1 परीक्षार्थी ही दौसा को आवंटित हुआ है। दूरदराज के जिले बांसवाड़ा से 204, बाड़मेर से 523, बीकानेर से 40, जालोर 195, नागौर 81, पाली 97, श्रीगंगानगर 28, जैसलमेर 80 अभ्यर्थी परीक्षा देने दौसा पहुंचेंगे।

Published on:
21 Sept 2021 10:10 am
Also Read
View All