दौसा

जान जोखिम में डालकर 5 युवक बाइक पर बना रहे थे रील, वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस

Bike Stunts In Dausa: एक बाइक पर सवार पांच जने स्टंट कर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मण्डावर नए बस स्टैंड के गढ़ी सवाईराम रोड का बताया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 12:57 PM IST
bike-stunts

Dausa News: दौसा। मंडावर शहर के नए बस स्टैंड पर एक बाइक पर सवार पांच जने स्टंट कर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। अब पुलिस बाइक पर स्टंट करने वालों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों का एक वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो चर्चा का विषय बना है। यह वीडियो पूरी तरह युवकों की जान जोखिम वाला है। लोग सोशल मीडिया पर पुलिस-प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पुलिस ऐसे बाइक चालकों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। ऐसे में शहर के मुख्य बाजार एवं नए बस स्टैंड पर युवक खुलेआम बाइकों पर स्टंट करते दिखाई देने लगे है। गढ़ हिमत सिंह के ग्रामीणों ने भी गत दिवस जिला कलक्टर से रात्रि चौपाल के दौरान गांव में बेवजह बाइक पर घूमने वाले मनचलों की शिकायत की थी।

राजस्थान में यहां जिन्हें बालाजी समझकर पूज रहे थे, खुदाई की तो निकली जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमाएं

वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में एक बाइक पर पांच जने बैठे हैं। जिनमें चार युवक सीधे बैठे हुए हैं ओर एक युवक बाइक की टंकी पर चालक की तरफ उल्टा मुंह करके बैठकर डांस करने के अंदाज में स्टंट मारते दिखाई दे रहा है। वीडियो में तीन युवकों का ड्रेस कोड समान है। ऐसे में वे स्कूल में पढ़ते वाले लगते है और उनकी उम्र भी लगभग 18 वर्ष से कम मानी जा रही है। इनके पास न तो कोई वैध लाइसेंस है और ना ही कोई अनुभव है। यह वीडियो भी मण्डावर नए बस स्टैंड के गढ़ी सवाईराम रोड का बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुष्टि होने पर बाइक सवार युवकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्रशेखर शर्मा, थानाधिकारी मण्डावर


यह भी पढ़ें

Updated on:
15 Dec 2024, 12:57 PM IST
Published on: