दौसा

आंखों में मिर्च झोंककर व्यापारी से 50 हजार रुपए की लूट

चेहरा ढका होने से लुटेरों की नहीं हो सकी पहचान

2 min read
Mar 17, 2021
बांदीकुई. नंदेरा गांव में वारदात के दौरान दुकान के काउंटर पर फैली लाल मिर्ची।

दौसा. बांदीकुई. उपखंड क्षेत्र में बदमाश इस कदर बेखौफ हो नजर आ रहे हैं कि अब वे लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। क्षेत्र के नंदेरा गांव के एक व्यापारी राधेश्याम सैनी से सोमवार देर शाम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

जिनका चेहरा ढका हुआ था। बदमाशों ने मौके पर पहुंचते ही आनन फानन में व्यापारी के आंखो में मिर्ची झोंक दी और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। खतरे का आभास होते ही व्यापारी ने बदमाशों से संघर्ष भी किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। बदमाश पास ही बैग में रखे करीब 50 हजार रुपए छीनकर मौके से भाग खड़े हुए। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन चेहरा ढका होने व आंखों में मिर्ची झोकने के चलते व्यापारी उनका हुलिया बता नहीं सका। व्यापारी ने बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। जिसमें उसने गल्ले में रखे 8 हजार रुपए निकाल बैग में रखे व पूर्व में रखे पैसों समेत बदमाश राशि लूट ले गए। पीडि़त व्यापारी के सघर्ष में मामूली चोटें भी आई।

घटना की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच व्यापारी राधेश्याम सैनी से मामले की जानकारी ली। व्यापारी ने मंगलवार सुबह बांदीकुई थाने मे पहुंच प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गई हैं।


छात्रा के थप्पड़ मारने व लूट के मामले का सरगना सहित 3 दबोचे
दौसा. आखिर पुलिस ने राह चलती छात्रा के थप्पड़ मारकर फरार होने वाले मामले में एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के लूट की घटनाओं में भी संलिप्तता सामने आने पर उसके दो साथियों को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर लूटे गए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल ने मंगलवार को प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि 4 मार्च को राह चलती छात्रा को पीछे से थप्पड़ मारने की घटना के मामले में स्पेशल टीम ने कार्रवाई कर आरोपी सुभाष गुर्जर निवासी कंवरपुरा हाल निवासी बाबाजी की छावनी को दबोचकर पूछताछ की तो उसने 17 फरवरी को लूट की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया।

इस पर लूट की घटना में शामिल राजा महावर व कुलदीप महावर को भी गिरफ्तार किया गया। लूटे गए दो मोबाइल व मोटरसाइकिल जब्त की। थप्पड़ प्रकरण में शामिल दो आरोपियों को फिलहाल पुलिस तलाश रही है।
गौरतलब है कि थप्पड़ मारने के प्रकरण ने गत दिनों खूब तूल पकड़ा था। विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। बाद में पुलिस ने रवि सोनड़ के ज्ञापन के आधार पर मामला दर्ज कर स्पेशल टीम गठित कर जांच शुरू की। टीम में एसआई श्यामलाल, हैड कांस्टेबल प्रदीप राव, कांस्टेबल राजेन्द्र, प्रहलाद सिंह, प्यारेलाल, महेश, अजय परेवा आदि को शामिल किया गया।

Published on:
17 Mar 2021 08:16 am
Also Read
View All