दौसा

एक अध्यापक के भरोसे प्राथमिक विद्यालय

अधिकारियों का नहीं कोई ध्यान  
2 min read
Jan 06, 2019
a-teacher-s-trust-primary-school
एक अध्यापक के भरोसे प्राथमिक विद्यालय


बसवा. एक ओर तो सरकार सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दे रही है वहीं कई सरकारी विद्यालयों में पर्याप्त अध्यापक नहीं होने व अन्य समस्याओं के कारण छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों का इस और कोई ध्यान नहीं है। कस्बे में सेवरा की ढाणी स्थित राजकिय प्राथमिक विद्यालय में करीब 70 छात्र-छात्राओं का नामांकन है। विभाग ने दो शिक्षक लगा रखे थे, लेकिन करीब 20 दिन पहले एक शिक्षिका छह माह के अवकाश पर चली गई। इस कारण एक अध्यापक के भरोसे विद्यालय चल रहा है।

चार किमी दूर से लाना पड़ता है दूध
विद्यालय में सरकार ने छात्रों को रोजाना दूध देने का नियम बना रखा है। इसके चलते शिक्षक सुबह सवा नौ बजे आकर विद्यालय खोलता है। उसके बाद चार किलोमिटर दूर बसवा कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जाकर दूध लाता है। ऐसे में छात्रों को अध्यापक के इंतजार में विद्यालय में बैठा रहना पड़ता है

कमरों की टूट रही पट्टियां
विद्यालय में छात्रों के बैठने वास्ते चार कमरे बने हुए हैं, लेकिन कई माह पहले दो कमरों की पट्टियां टूट गई।
वर्तमान में दोनों कमरों की पट्टियां लटक रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अध्यापक को दोनों कमरों को हमेशा बंद रखना पड़ता है। ऐसे में 70 छात्रों को दो कमरों में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। स्कूल में पानी की भी कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। अध्यापक को पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। लोगों ने कई बार जलदाय विभाग में जाकर हैण्डपंप लगाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिक्षा विभाग के अधिकारी भी विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए आते हैं, लेकिन कागजी खानापूर्ति कर चले जाते हैं। समस्याओं के चलते छात्रों का विद्यालय में आना भी कम हो गया है। प्रधानाध्यापक मीठालाल मीणा ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है।


कार्यकािरणी का गठन
बसवा. कस्बे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कार्यकारिणी का गठन किया गया । इसमें संरक्षक मदनलाल मिश्रा, अध्यक्ष जगदीश सोडिया, उपाध्यक्ष प्रतापसिंह राजावत, हनुमान गुप्ता, महामंत्री बाबूलाल सैनी, मंत्री अशेककुमार अवस्थी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल तलाववाला, उपकोषाध्यक्ष सीताराम सुदामा, प्रवक्ता उमाशंकर मिश्रा, संयुक्त सचिव पुरुषोतम अवस्थी, संगठन मंत्री जादूराम मीणा, प्रचार मंत्री रमेश प्रेमी, कार्यालय प्रभारी कपूरचन्द सोनी, योजना मंत्री लक्ष्मीनारायण मीणा, सदस्य बद्री सोडिया, रामफूल भोपा, उमराव मीणा, मनोहर सैनी, मदन टिक्कीवाल, राधेश्याम हाड़ीवाला, रामसिंह गंगोरिया, रामोतार बंसिया, नवलकिशेार वर्मा, बृजमोहन कुचोरिया, जयसिंह राजपूत, तुलसीराम महावर को सम्मिलत किया गया। यह जानकारी मंत्री अशोक अवस्थी ने दी

Published on:
06 Jan 2019 02:18 pm