दौसा

बारातियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत व 22 घायल

Accident in dausa: Bus busied overturned, 1 killed and 22 injured: - दौसा में सिविल लाइन के समीप गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बस

2 min read
Oct 24, 2020
बारातियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत व 22 घायल

दौसा. जिला मुख्यालय पर नेशनल हाइवे 21 बायपास स्थित सिविल लाइन चौराहे के समीप शनिवार सुबह बारातियों से भरी बस पलट गई। हादसे में दूल्हे की भाभी की मौत हो गई तथा 22 जने घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीओ पुष्कर मित्तल, कोतवाली थाना प्रभारी सुगन सिंह व पीएमओ डॉ. सीएल मीना सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लेकर घायलों की कुशलक्षेम जानी।

Accident in dausa: Bus busied overturned, 1 killed and 22 injured


पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह दौसा से बाडिय़ान मोहल्ला सदर चौक निवासी अब्दुल अलीम के पुत्र अजलान की बारात की बस गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। निकाह के बाद रात को बारातियों से भरी बस दौसा के लिए वापस रवाना हुई। सुबह करीब 7 बजे शहर के अंदर से नहीं आकर कुछ रिश्तेदारों व सामान को उतारने के लिए बस बायपास होकर गई। सिविल लाइन के समीप अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पर चढकऱ पलट गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की पत्नी समा खान (26) पत्नी मोनू आजम निवासी मकबूल नगर खौ नागोरियान, जयपुर की मौत हो गई।

मची चीख-पुकार, सहम गए लोग
बस के पलटते ही बारातियों में चीख-पुकार मच गई। घायल दर्द के मारे तड़पने लगे। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए तथा नजारा देखकर सहम गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। समीप से ही के्रन को बुलाकर बस को सीधा कराया। घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंसों व अन्य साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर कोतवाली, सदर व यातायात पुलिस का जाप्ता पहुंचा तथा स्थिति को संभाला।

ये हुए घायल
हादसे में निजाम अहमद, मौजम खान, फरजान खान, शबनम, फईम खान, साजिया, नदीम, नईम, साबा फातिमा, शमीम अहमद, अफसार, नसिम बानो, बाबर बशीर, शाहरुख, गुलजार, इकराम, उमेर, शमिम, कासिद खान, शादिल खान, सुमोल, साद खान आदि घायल हुए। कुछ लोगों के मामूली चोट होने के कारण वे अस्पताल नहीं पहुंचे।

Accident in dausa: Bus busied overturned, 1 killed and 22 injured

Published on:
24 Oct 2020 07:20 pm
Also Read
View All