दौसा

नवनिर्मित प्लेटफार्म पर हादसा, मालगाड़ी के हैंडब्रेक टकराए

तीन पायदान टूटे, टैंक के निकले क्लैप

less than 1 minute read
Mar 10, 2021
नवनिर्मित प्लेटफार्म पर हादसा, मालगाड़ी के हैंडब्रेक टकराए

बांदीकुई(दौसा). सोमवार देर रात को नवनिर्मित बांदीकुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 पर करीब 9.30 बजे हादसा हो गया। एक जयपुर से भरतपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी जैसे ही प्लेटफार्म नम्बर 6 पर पहुंची तो उसका हैंडब्रेक प्लेटफार्म से टकरा गया। इससे डीवीकेजी मालगाड़ी के आधा दर्जन हैंडब्रेक और पायदान टूट गए। इससे रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पटरी और सीलीपट को जोडऩे वाली क्लैप भी निकल गई। हादसे की सूचना पर रात को ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी ली।


तकनीकी खामियों को बताया जा रहा वजह: अलग अलग विभागों के द्वारा हादसे की वजह जानी जा रही हैं। आरआई, आईडब्लू, पीडब्ल्यूआई, सीएनडब्लू सहित अन्य अधिकारी उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं। हालांकि रेलवे के अधिकारी हादसे के कारणों पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। हालांकि रेल सूत्रों की माने तो तकनीकी खामियां के चलते यह हादसा माना जा रहा हैं।


लोहे की पत्ती से टकराने के चलते यह घटना बताई जा रही है, लेकिन इसको लेकर कोई रेलवे ने अभी तक कोई कारण नहीं बताया।हादसे के कारण करीब 17 घंटे खड़ी रही ट्रेनप्लेटफार्म 6 के लाइन नम्बर 7 पर इस हादसे के कारण प्लेटफार्म व ट्रैक पर मालगाड़ी के पार्ट फंस जाने के कारण करीब 17 घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही जिसपर रेलवे कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य कर मालगाड़ी को अपने गतंव्य की ओर रवाना किया। ।

Published on:
10 Mar 2021 03:40 pm
Also Read
View All