जयपुर

रिश्वत लेते धरा गया सहायक अभियंता

शहर के कोथून रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन कार्यालय में सहायक अभियंता को शुक्रवार देर शाम एसीबी की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
AEN in charg of bribery were arrested

लालसोट .शहर के कोथून रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन कार्यालय में सहायक अभियंता को शुक्रवार देर शाम एसीबी की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

दौसा एसीबी के डिप्टी एसपी कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि जयपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक कार्यालय द्वितीय में अस्थायी रूप से कार्यरत तकनीकी हेल्पर रामकेश मीना ने दो दिन पूर्व एक परिवाद देकर बताया था कि उसे स्थायी करने के लिए 10 हजार रुपए मांगे गए हैं।

इस पर विभाग की ओर से किए गए सत्यापन के दौरान कार्यालय के सहायक अभियंता रत्तिराम मीना द्वारा एक अन्य तकनीकी हेल्पर शंभूलाल मीना के माध्यम से रुपए लेने की पुष्टि हुई।

सत्यापन की कार्रवाई के दौरान परिवादी ने शंभूलाल मीना को तीन हजार रुपए दिए। जबकि सहायक अभियंता रत्तिराम मीना को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तकनीकी हेल्पर शंभूलाल मीना मौके से भागने में सफल रहा।

Published on:
18 Nov 2016 09:28 pm
Also Read
View All